होम / प्रिंट / कोरोना: गलत खबर छापने वाले अखबार के खिलाफ FIR दर्ज

कोरोना: गलत खबर छापने वाले अखबार के खिलाफ FIR दर्ज

कोरोना वायरस को लेकर फर्जी या भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से निपट रही है। इसी क्रम में असम सरकार ने एक दैनिक अखबार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस को लेकर फर्जी या भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से निपट रही है। इसी क्रम में असम सरकार ने एक दैनिक अखबार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अखबार ने राज्य के पहले कोरोना संक्रमित मरीज के बारे में गलत जानकारी प्रकाशित की। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सिलचर से प्रकाशित होने वाले बंगाली अखबार 'जुगासंका' (Jugasanka) के खिलाफ ‘गलत न्यूज़ रिपोर्ट’ जारी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। यह संभवतः पहला मौका है जब कोरोना से जुड़े मामले को लेकर किसी अखबार के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 'जुगासंका' में प्रकाशित खबर में यह बताया गया था कि राज्य का पहला COVID-19 पीड़ित मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गया है और उसकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि सरकार का कहना है कि उक्त मरीज का अभी भी सिल्चर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सज्जादुल हक चौधरी द्वारा करीमगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि डॉक्टरों के अनुसार, समाचार पूरी तरह से निराधार है और मरीज अभी तक ठीक नहीं हुआ है। इस खबर के प्रकाशन से कानून और व्यवस्था बनाए रखने में असुविधा हुई है।

खबर लिखने वाले रिपोर्टर और अखबार के प्रकाशक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और प्रिवेंशन ऑफ़ असम COIVD-19 रेगुलेशन के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कानून के तहत, किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन को सरकार की पुष्टि के बिना COVID-19 से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्रकाशित, प्रसारित या सोशल मीडिया पर उपयोग करने की मनाही है।


टैग्स अखबार कोरोना वायरस जुगासंका
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago