होम / प्रिंट / सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व समझाने के लिए अखबार ने प्रकाशित किया ये अनूठा विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व समझाने के लिए अखबार ने प्रकाशित किया ये अनूठा विज्ञापन
एक अखबार ने सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाने के लिए एक अलग तरह का विज्ञापन प्रकाशित किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इस वायरस के कारण लाखों लोगों की जान जा चुकी है। वायरस के फैलने से रोकने के लिए जहां एक ओर लॉकडाउन लागू किया गया है, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। वहीं इस बीच, यूरोपीय देश फिनलैंड के एक अखबार ने सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाने के लिए एक अलग तरह का विज्ञापन प्रकाशित किया है, जिसे सही ढंग से तभी पढ़ा जा सकता है जब इसे पढ़ने वाला इससे कम से कम 6 फीट की दूरी पर हो।
बता दें कि फिनलैंड (Finland) के अखबार ‘हेलसिंगिन सनोमैट’ (Helsingin Sanomat) ने एक अनोखा विज्ञापन प्रकाशित किया है, जिसे करीब से पढ़ना असंभव है। यानी इस विज्ञापन को प्रकाशित करने में अखबार प्रशासन ने ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया कि कोई भी इस पास से इसे नहीं पढ़ सकता है। हालांकि इसे 6 फीट की दूरी से ही पढ़ा जा सकता है, जिससे इसके शब्द स्पष्ट दिखाई देते हैं।
डिजिटल विज्ञापन एजेंसी 'द स्टेबल' के अनुसार फिनलैंड के अखबार ने पूरे पन्ने पर सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाने के मकसद से इसे प्रकाशित किया है, जिसमें लोगों को एक-दूसरे से दूर रहने के लिए कहा गया है और बताया गया है कि एक-दूसरे से दूर रहने से ही सभी सुरक्षित रहेंगे।
वहीं, अमेरिकी कंपनी नेमन लैब ने भी अखबार की इस अनोखी पहल पर ट्वीट किया कि एक फिनलैंड के अखबार ने एक ऐसा प्रिंट ऐड प्रकाशित किया, जिसे केवल 6 फीट की दूरी से ही पढ़ जा सकता है।
A Finnish newspaper ran a print ad that can only be read from six feet away. https://t.co/xO4KqVJmar pic.twitter.com/WkEQCbkawP
— Nieman Lab (@NiemanLab) May 11, 2020
इस पर अखबार के मैनेजमेंट टीम ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात लगातार कह रहे हैं, जिसका पाललन फिनलैंड के अधिकांश लोग कर भी रहे हैं, लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं, जो इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। लिहाजा ऐसे लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए ही यह अनोखी पहल की गई है। फिलहाल अखबार के इस अनोखे तरीके को काफी सराहा जा रहा है।
टैग्स अखबार फिनलैंड हेलसिंगिन सनोमैट अनोखा विज्ञापन