होम / प्रिंट / बजट से प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री के लिए निकलकर आई ये 'राहत भरी' खबर
बजट से प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री के लिए निकलकर आई ये 'राहत भरी' खबर
तमाम चुनौतियों से जूझ रही प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को आम बजट पेश किया। इस बीच तमाम चुनौतियों से जूझ रही प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, वित्त मंत्री ने न्यूज प्रिंट के आयात (import) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को दस प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है।
बजट को लेकर दिए बयान में उन्होंने कहा, ‘पिछले बजट के दौरान न्यूज प्रिंट और लाइटवेट कोटेड पेपर (lightweight coated paper) के आयात पर दस प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि, तब से लेकर कई बार मेरी जानकारी में यह बात आई कि प्रिंट मीडिया पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है, उस पर दस प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी से और परेशानी हो रही है। ऐसे में न्यूज प्रिंट और लाइट वेट कोटेड कागज के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को दस प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है।’
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स प्रिंट मीडिया निर्मला सीतारमण न्यूज प्रिंट केंद्रीय बजट न्यूजप्रिंट ड्यूटी कस्टम ड्यूटी अखबारी कागज आयात शुल्क फाइनेंस मिनिस्टर बजट 2020