होम / प्रिंट / ‘मन की बात‘ पर शशि शेखर वेम्पती ने लिखी किताब, उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
‘मन की बात‘ पर शशि शेखर वेम्पती ने लिखी किताब, उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में इस किताब का विमोचन हुआ। इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विस्तृत रूप से परिभाषित किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पती की किताब ‘Collective Spirit, Concrete Action-Mann’ का बुधवार को विमोचन किया गया।
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस किताब का विमोचन किया। ‘रूपा’(Rupa) पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को विस्तृत रूप से परिभाषित किया गया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 30 अप्रैल को 100 एडिशन पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस किताब के 15 अध्यायों में उन मुद्दों की गहराई से पड़ताल की गई है, जिन्हें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाया गया है। इनमें स्वास्थ्य और शिक्षा से लेकर इनोवेशन और उद्यमिता तक जैसे विषय शामिल हैं।
बताया जाता है कि इस किताब में शामिल स्टोरीज और तमाम लोगों के अनुभवों के माध्यम से पाठक आसानी से समझ सकेंगे कि कैसे इस कार्यक्रम ने सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित किया है और लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
किताब के विमोचन के मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टैग्स नरेंद्र मोदी प्रसार भारती पीएम मोदी मन की बात शशि शेखर वेम्पती बुक लॉन्च प्रधानमंत्री मोदी वाइस प्रेजिडेंट किताब लॉन्च उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़