होम / प्रिंट / कोरोना के खौफ के बीच The Week मैगजीन ने उठाया 'साहसिक' कदम
कोरोना के खौफ के बीच The Week मैगजीन ने उठाया 'साहसिक' कदम
कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण एक तरफ जहां कई मैगजींस ने अपनी प्रिंटिंग को फिलहाल के लिए रोकने का फैसला लिया है, वहीं ‘द वीक’ (THE WEEK) मैगजीन ने एक और सेंटर से इसकी छपाई शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण एक तरफ जहां कई अखबारों और मैगजींस के सर्कुलेशन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, वहीं 'मलयाला मनोरमा' (Malayala Manorama) की अंग्रेजी न्यूज मैगजीन ‘द वीक’ (The Week) ने एक और महानगर (चेन्नई) से अपनी प्रिंटिंग शुरू की है। इस मैगजीन के नए इश्यू की प्रिंटिंग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोट्टयम के साथ ही चेन्नई के प्रिंटिंग सेंटर से भी की गई है।
अभी तक, चेन्नई के इलाकों में मैगजीन की कॉपियों के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बेंगलुरु के प्रिंटिंग सेंटर से सप्लाई की जा रही थी। मैगजीन ने यह त्वरित कदम ऐसे मौके पर उठाया है, जब कई मैगजींस ने अपनी प्रिंटिंग फिलहाल रोक दी है और खुद को ऑनलाइन एडिशंस तक सीमित कर लिया है।
मैगजीन के प्रभारी संपादक (एडिटर इन चार्ज) वी.एस जयश्चंद्रन (V S Jayaschandran) का कहना है, ‘मैगजीन की प्रिंटिंग को बंद करने का कोई सवाल नहीं है। 1982 में शुरू हुई इस मैगजीन ने अपने 38 साल के इतिहास में अपने किसी भी इश्यू की प्रिंटिंग नहीं रोकी है। हम इस परंपरा को तोड़न नहीं चाहते हैं।’
टैग्स द वीक मलयाला मनोरमा कोविड-19 कोरोनावायरस