होम / प्रिंट / इस विज्ञापन को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर योगी सरकार, अखबार ने मानी गलती
इस विज्ञापन को लेकर विपक्षी पार्टियों के निशाने पर योगी सरकार, अखबार ने मानी गलती
यूपी सरकार और सीएम योगी आज अचानक से विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
यूपी सरकार और सीएम योगी आज अचानक से विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल पूरा विवाद ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में छपे एक विज्ञापन को लेकर हुआ है। आपको बता दें कि इस पूर्ण पृष्ठ वाले विज्ञापन में जो फ्लाईओवर दिखाया गया है, वो कथित तौर पर उत्तर प्रदेश का न होकर कोलकाता का ‘मां फ्लाईओवर’ है। इसके अलावा पीली टैक्सी भी पूर्ण रूप से दिखाई दे रही है, जो कोलकाता की पहचान है। इसके अलावा जेडब्ल्यू मैरियट भी साफ दिखाई दे रहा है। आरोप है कि विज्ञापन में जिस फैक्ट्री की फोटो है, वह भी अमेरिका की है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने योगी सरकार के विज्ञापन पर अपनी नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, ‘योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी को बदलने का मतलब है ममता बनर्जी के नेतृत्व में बने बंगाल के इन्फ्रास्ट्रक्चर की तस्वीरों को चुराना और उन्हें इस्तेमाल करना। ऐसा लगता है कि ‘डबल इंजन मॉडल’ भाजपा के सबसे मजबूत राज्य में विफल हो गया है और अब सबके सामने इसका खुलासा भी हो गया।‘
Transforming UP for @myogiadityanath means stealing images from infrastructure seen in Bengal under @MamataOfficial's leadership and using them as his own!
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) September 12, 2021
Looks like the 'DOUBLE ENGINE MODEL' has MISERABLY FAILED in BJP’s strongest state and now stands EXPOSED for all! https://t.co/h9OlnhmGPw
इसके बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और टीएमसी के सभी बड़े नेताओं ने इस विज्ञापन को लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह विषय ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इसी बीच विवाद को देख ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने भी कुछ देर पहले अपनी सफाई जारी कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विज्ञापन में कुछ गलत तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है और सभी प्लेटफार्म से वो तस्वीरें हटा ली गई है’।
A wrong image was inadvertently included in the cover collage of the advertorial on Uttar Pradesh produced by the marketing department of the newspaper. The error is deeply regretted and the image has been removed in all digital editions of the paper.
— The Indian Express (@IndianExpress) September 12, 2021
आपको बता दें कि इस सफाई के ऊपर भी विपक्ष ने सवाल उठा दिया है। उनका कहना है कि अगर फोटो अखबार की गलती से लगी है तो क्या कहीं ऐसा तो नहीं है कि ‘इंडियन एक्सप्रेस’ सरकार के लिए विज्ञापन बना रहा है। खबर लिखे जाने तक सरकार की और से अभी कोई सफाई नहीं आई है।
जिस विज्ञापन को लेकर विवाद हो रहा है, उसे आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स विज्ञापन इंडियन एक्सप्रेस यूपी सरकार विवाद सीएम योगी