होम / प्रिंट / कोरोना से जान गंवाने वाले अपने एम्प्लॉयीज के परिजनों को यूं सहारा देगा दैनिक भास्कर ग्रुप
कोरोना से जान गंवाने वाले अपने एम्प्लॉयीज के परिजनों को यूं सहारा देगा दैनिक भास्कर ग्रुप
कोरोना से जान गंवाने वाले अपने एम्प्लॉयीज के लिए दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ने बेहतरीन पहल की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस महामारी की चपेट में आकर आए दिन तमाम लोगों की जान जा रही है, वहीं कई लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है। इनमें तमाम मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकार भी शामिल हैं। ऐसे में कोरोना से जान गंवाने वाले अपने एम्प्लॉयीज के लिए दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ने बेहतरीन पहल की है।
दैनिक भास्कर ग्रुप की इस पहल के तहत जो एम्प्लॉयीज इस कोरोना की भेंट चढ़ गए है, उनके परिजनों के लिए दैनिक भास्कर परिवार निम्न सहायता राशि प्रदान करेगा-
- दिवंगत मीडियाकर्मी की मंथली सैलरी की राशि या 30,000 रुपए प्रति माह (इनमें से जो भी कम हो) उनके परिजनों को एक साल तक मिलती रहेगी। यह बेनिफिट कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
- GTLI इंश्योरेंस, जिसमें इंश्योरेंस कंपनी की ओर से लगभग 48 महीनें की सैलरी के बराबर राशि मिलेगी।
- बिरिवमेंट फंड से लगभग 7 लाख रुपए, जिसमें भास्कर के साथी व कंपनी मिलकर कंट्रीब्यूट करते हैं।
- भविष्य निधि की राशि। इसके अलावा EDLI के तहत 35 महीने की बेसिक सैलरी (अधिकतम 7 लाख रुपए तक) मिलती है।
- ग्रेच्युटी की राशि।
- फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट की राशि।
दैनिक भास्कर की ओर से कहा गया है कि प्राप्त की जाने वाली इस राशि से उन साथियों के परिजनों को कुछ हद तक मदद मिल पाएगी और उन्हें जिंदगी को आगे बढ़ाने में थोड़ी सहूलियत मिलेगी।
टैग्स दैनिक भास्कर पत्रकार का निधन अच्छी पहल कोविड-19 कोरोनावायरस Death of Journalist