होम / प्रिंट / भारतीय महिला हॉकी टीम का दैनिक भास्कर यूं करेगा सम्मान
भारतीय महिला हॉकी टीम का दैनिक भास्कर यूं करेगा सम्मान
टोक्यो ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर भारतीय में जोश भर देने वाली अपनी महिला हॉकी टीम पर देश को गर्व है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टोक्यो ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर भारतीय में जोश भर देने वाली अपनी महिला हॉकी टीम पर देश को गर्व है। भारतीय महिला हॉकी टीम के संघर्ष की प्रेरक कहानी हर भारतीय को गौरवान्वित कर रही है। पूरे देश के लिए आज महिला हॉकी टीम प्रेरणा का केंद्र बन गयी है। लिहाजा इन बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दैनिक भास्कर समूह सम्मानित कर रहा है, जिनके अथक प्रयासों से भारतीय हॉकी के लिए यह ऐतिहासिक क्षण आया है।
देश में हॉकी के नए युग की नींव रखने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को भास्कर समूह ने प्रोत्साहन स्वरूप 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस राशि से भारतीय महिला हॉकी टीम की 18 खिलाड़ियों, मुख्य कोच, कोच, एनालिटिकल कोच, साइंटिफिक एडवाइजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वीडियो एनालिस्ट और मसाजर समेत प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
दैनिक भास्कर समूह का मानना है कि भारतीय खेलों को हर स्तर पर प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। इससे वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे।
बता दें कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। महिला टीम इससे पहले सिर्फ 2 बार ओलिंपिक खेली है। 1980 में टीम टॉप-4 में पहुंची थी। उस वक्त सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। वहीं 2012 रियो ओलिंपिक में टीम 12वें स्थान पर रही थी।
भारतीय महिला टीम ने 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में हराया था।
महिला हॉकी टीम ने अंतिम दम तक हार न मानने की जीवटता का प्रदर्शन कर बेटियों की शक्ति का अहसास कराया है। हर भारतीय की आंखों में आज उम्मीद की चमक है। दैनिक भास्कर समूह का मानना है कि भारतीय खेलों को हर स्तर पर प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। इससे वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे।
भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। महिला टीम इससे पहले सिर्फ 2 बार ओलिंपिक खेली है। 1980 में टीम टॉप-4 में पहुंची थी। उस वक्त सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। वहीं 2012 रियो ओलिंपिक में टीम 12वें स्थान पर रही थी।
टैग्स दैनिक भास्कर ग्रुप टोक्यो ओलंपिक महिला हॉकी टीम भारतीय महिला हॉकी