होम / प्रिंट / ‘India News’, ‘The Daily Guardian’ और ‘The Sunday Guardian’ का जयपुर संस्करण लॉन्च

‘India News’, ‘The Daily Guardian’ और ‘The Sunday Guardian’ का जयपुर संस्करण लॉन्च

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुड मॉर्निंग इंडिया के ‘इंडिया न्यूज़’, ‘द डेली गार्जियन’ और ‘ द संडे गार्जियन’ के जयपुर संस्करणों का उद्घाटन बीते शुक्रवार को किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुड मॉर्निंग इंडिया के ‘इंडिया न्यूज़’, ‘द डेली गार्जियन’ और ‘ द संडे गार्जियन’ के जयपुर संस्करणों का उद्घाटन बीते शुक्रवार को किया। इस उद्घाटन समारोह का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि यह राजस्थान के पत्रकारिता परिदृश्य में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिसका लक्ष्य लोगों तक विश्वसनीय और जमीनी स्तर की खबरें पहुंचाना है। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पत्रकारिता के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा देने में सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों की मांगों को पूरा करने के प्रयासों को जारी रखने का वादा भी किया। साथ ही हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय शुरू करने और पत्रकारों के लिए आवास और भूखंड योजनाएं स्थापित करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने माना कि लोकतांत्रिक समाज में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, खासकर ऐसे समय में जब बड़े पैमाने पर गलत सूचनाएं लोगों तक पहुंचाई जा रहीं हैं।

इस दौरान उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ खड़े होने के अपने प्रशासन के संकल्प पर भी प्रकाश डाला और पत्रकारों को समाज में अपनी भूमिका बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पत्रकारिता में विजय सिंह पथिक और हरिदेव जोशी जैसे दिग्गजों के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया और वर्तमान पत्रकारों से विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने इस अवसर पर पत्रकारों के हित में सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बारे में भी बताया, जिसके तहत पत्रकारों के बच्चों के लिए प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति लागू करने से लेकर मुफ्त बीमा प्रदान करने और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर वित्तीय सहायता की सुविधा प्रदान करने तक, उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए एक सुरक्षात्मक व्यवस्था का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘मिशन 2030’ के तहत राजस्थान के लिए एक समृद्ध भविष्य का अनुमान भी लगाया, जिसमें आगामी सात वर्षों में राज्य की जीडीपी को 30 लाख करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम गहलोत ने न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम और वंचित बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया, जिसका लक्ष्य राजस्थान को सामाजिक सुरक्षा में एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करना है।

आईटीवी नेटवर्क के संस्थापक कार्तिकेय शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पत्रकारों के लिए शुरू की गई सहायक योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि नए प्रकाशन विश्वास और विश्वसनीय पत्रकारिता का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिन्होंने नए लॉन्च किए गए समाचार पत्रों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राजस्थान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय प्रगति पर जोर दिया।


टैग्स इंडिया न्यूज द डेली गार्जियन द संडे गार्जियन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago