होम / प्रिंट / मैगजीन ने फिर छापे विवादित कार्टून्स, 5 साल पहले हुआ था आतंकी हमला

मैगजीन ने फिर छापे विवादित कार्टून्स, 5 साल पहले हुआ था आतंकी हमला

फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका 'शार्ली हेब्दो' (Charlie Hebdo) ने मंगलवार यानी 1 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद साहब और इस्लाम से जुड़े कुछ विवादास्पद कार्टून्स को फिर से प्रकाशित किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

फ्रांस की व्यंग्य पत्रिका 'शार्ली हेब्दो' (Charlie Hebdo) ने मंगलवार यानी 1 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद साहब और इस्लाम से जुड़े कुछ विवादास्पद कार्टून्स को फिर से प्रकाशित किया है। बता दें कि इसी कार्टून्स को छापने की वजह से ही पांच साल पहले मैगजीन के दफ्तर पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे।

दरअसल, मैगजीन की ओर से यह प्रकाशन ऐसे समय पर हुआ है, जब पांच साल पहले हुए इसी वारदात के साजिशकर्ताओं पर बुधवार को अदालत में मुकदमा शुरू हुआ।

मैगजीन के संपादक लौरेंट रिस सौरीस्यू ने अपने लेटेस्ट एडिशन में कार्टून को फिर से छापने को लेकर लिखा, 'हम कभी झुकेंगे नहीं, हम कभी हार नहीं मानेंगे।'

मैगजीन के हालिया संस्करण के कवर पेज पर दर्जनभर कार्टून छापे गए हैं। कवर पेज के बीच में पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून है। जीन काबूट ने इसे बनाया था। उन्हें काबू नाम से भी जाना जाता था। 2015 में हुए हमले में उनकी जान चली गई थी। फ्रंट पेज की हेडलाइन है, 'यह सब, बस उसी के लिए।'

कार्टून के अलावा पत्रिका की संपादकीय टीम ने कहा है कि यह उन कार्टून्स को छापे जाने का सही समय है। उनका कहना है कि इस मामले में मुकदमा शुरू हो चुका है और इसलिए इन कार्टून्स को छापना जरूरी है। टीम ने कहा है कि जनवरी, 2015 के बाद उनसे बार-बार यही कहा जाता रहा है कि हम पैगंबर मोहम्मद साहब के दूसरे कैरिकेचर भी छापें।

बता दें कि इन्हीं कार्टून्स छापने को लेकर खूनी विवाद हुआ था। 7 जनवरी साल 2015 को पेरिस स्थित 'शार्ली हेब्दो' के कार्यालय में दो आतंकी भाइयों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। इस आतंकी हमले में पत्रिका के संपादक स्टीफन कार्बोनियर समेत 12 लोग मारे गए थे, जिनमें से कुछ मशहूर कार्टूनिस्ट थे। मारे गए लोगों में ज्यादातर पत्रकार थे।

पत्रिका ने हमले से करीब दस साल पहले पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून प्रकाशित किया था। इसी से नाराज मुस्लिम हमलावरों ने पत्रिका के दफ्तर पर हमला किया था। जांच में माना गया कि तीनों हमलावर सीरिया से आए थे, जो बाद में अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में मार गिराए गए।

'शार्ली हेब्दो' के ऑफिस पर जनवरी 2015 में हुए आतंकी हमले की सुनवाई भी बुधवार (2 सितंबर) से शुरू हुई। वारदात के साजिशकर्ता के तौर पर 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से बुधवार को 11 अदालत में मौजूद थे। अदालत अब इन्हीं पर मुकदमा चला रही है।

पहले दिन की सुनवाई के समय पत्रिका के वर्तमान संपादक लौरेंट रिस सौरीस्यू भी मौजूद थे। वह आंखें बंदकर सिर झुकाए हुए अदालत की कार्यवाही में कही जा रही बातों को सुनते रहे।

न्यायाधीश रेजिस डी जोर्ना ने हमलावर सैद और चेरिफ काउची नाम के भाइयों को पैगंबर और इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। इन दोनों का संबंध अल कायदा की यमनी शाखा से पाया गया है।


टैग्स मैगजीन पत्रिका फ्रांस शार्ली हेब्दो पैगंबर मोहम्मद साहब इस्लाम विवादास्पद कार्टून्स कार्टून्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago