होम / प्रिंट / Pioneer अखबार के प्रिंटर एंड पब्लिशर के पद से चंदन मित्रा ने दिया इस्तीफा
Pioneer अखबार के प्रिंटर एंड पब्लिशर के पद से चंदन मित्रा ने दिया इस्तीफा
वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा ने ’पायनियर’ (Pioneer) अखबार के प्रिंटर और पब्लिशर के पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा ने ’पायनियर’ (Pioneer) अखबार के प्रिंटर और पब्लिशर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह ’हरनंदन पब्लिकेशंस’ (Harnandan Publications) के नरेंद्र कुमार ने ले ली है। बताया जाता है कि चंदन मित्रा ने खुद ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (The National Company Law Tribunal) द्वारा 19 जनवरी 2021 को नियुक्त आईआरपी (Interim Resolution Professional) रंजीत कुमार को नरेंद्र कुमार का नाम सुझाया था।
बता दें कि ’पायनियर ’ दिवालियेपन की कार्यवाही का सामना कर रहा है। 19 जनवरी 2021 को ’एनसीएलटी’ ने ’पायनियर’ अखबार को प्रिंट और पब्लिश करने वाली कंपनी ‘CMYK Printech Limited’ के बोर्ड को निलंबित कर इसके स्थान पर आईआरपी को नियुक्त कर दिया था। इसके बाद चंदन मित्रा ने कंपनी के बोर्ड को निलंबित करने के ‘एनसीएलटी; के आदेश के खिलाफ ‘अपीलीय न्यायाधिकरण’ (appellate tribunal) में अपील की थी।
हालांकि, 22 जून 2021 को चंदन मित्रा ने अपनी अपील वापस ले ली, जिससे लेनदारों की समिति यानी कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) के गठन का मार्ग लगभग साफ हो गया है। हालांकि, इस मामले में चंदन मित्रा के बेटे की अपील अभी लंबित है।
टैग्स प्रिंट नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल एनसीएलटी पायनियर चंदन मित्रा