होम / प्रिंट / प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में किसने दर्ज कराया अपना नाम, पढ़ें BW मैगजीन का ये इश्यू
प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में किसने दर्ज कराया अपना नाम, पढ़ें BW मैगजीन का ये इश्यू
बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेसवर्ल्ड’ ने हाल ही में सबसे प्रभावशाली महिलाओं (Most Influential Women) को लेकर अपना वार्षिक संस्करण निकाला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अनुष्का शर्मा की गिनती न सिर्फ सबसे ज्यादा लोकप्रिय और ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में होती है, बल्कि देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट तैयार करने के दौरान बिजनेस मैगजीन ‘बिजनेसवर्ल्ड’ (BW Businessworld) को अनुष्का के बारे में कई ऐसी बातें पता चलीं जो असाधारण हैं और उन्हें दूसरों से जुदा करती हैं।
यह बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि विभिन्न धर्मार्थ कार्यों व लैंगिंग समानता और पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले कई संगठनों को सपोर्ट करने के साथ ही अनुष्का शर्मा स्वभाविक तौर पर एक एंटरप्रिन्योर भी हैं।
बता दें कि ‘बिजनेसवर्ल्ड’ ने हाल ही में सबसे प्रभावशाली महिलाओं (Most Influential Women) को लेकर अपना वार्षिक संस्करण (annual edition) निकाला है। इनमें 42 ऐसी महिला लीडर्स को शामिल किया गया है, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सोसायटी पर एक सकारात्मक प्रभाव डाला है। इस एडिशन में कॉरपोरेट सेक्टर, गवर्नमेंट, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया गया।
इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा के अलावा इंडस्ट्रियलिस्ट दीपाली गोयनका भी शामिल हैं, जिनके नेतृत्व में ‘वेलस्पन इंडिया लिमिटेड’ (Welspun India) ने न सिर्फ नई ऊंचाइयां छुयी हैं, बल्कि इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। फैशन डिजायनर अनीता डोंगरे, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर प्राजक्ता कोली और कॉरपोरेट अधिवक्ता जिया मोदी को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
मैगजीन के इस इश्यू में इन महिलाओं के जज्बे को सलाम किया गया है, जो न सिर्फ लगातार आगे बढ़ रही हैं, बल्कि ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तमाम चुनौतियों को पार कर रही हैं। इन प्रभावशाली महिलाओं के बारे में बताने के अलावा मैगजीन में कोरोनावायरस (कोविड-19) पर कई कॉलम्स और फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी इस महामारी के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करतीं स्टोरी भी इस मैगजीन में शामिल हैं।
टैग्स बिजनेसवर्ल्ड अनुष्का शर्मा दीपाली गोयनका जिया मोदी प्राजक्ता कोली