होम / प्रिंट / उत्तर प्रदेश को नए सिरे से समझने की कोशिश है अभिज्ञान प्रकाश की ये किताब

उत्तर प्रदेश को नए सिरे से समझने की कोशिश है अभिज्ञान प्रकाश की ये किताब

समाचार4मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश ने बताया कि न तो यह किताब राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर है और न ही इसका प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों से कोई लेना-देना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश की किताब ‘From Lucknow to Lutyens: The Power and Plight of Uttar Pradesh’ जल्द मार्केट में दस्तक देने वाली है। समाचार4मीडिया से बातचीत में अभिज्ञान प्रकाश ने बताया कि 19 फरवरी को इस किताब को लखनऊ के सीआईआई कार्यालय में शाम 6 बजे लॉन्च किया जाएगा। अभिज्ञान प्रकाश के अनुसार, इस किताब के माध्यम से उन्होंने देश के सबसे शक्तिशाली राज्य उत्तर प्रदेश और उसके इतिहास व सरोकारों को बताने का प्रयास किया है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न तो यह किताब राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर है और न ही इसका प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों से किसी तरह का कोई लेना-देना है। यह किताब उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर, उसकी क्षमता पर और उसके भविष्य पर है। उन्होंने तो इस किताब में अपने उन अनुभवों और आंकड़ों को शामिल किया है, जो अपनी दो दशक से ज्यादा की रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने महसूस और एकत्रित किए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने इस किताब में यह भी बताया है कि यह प्रदेश क्यों दूसरों से पिछड़ गया है और उतनी तरक्की करने में असफल रहा है, जितनी इसे करनी चाहिए थी। उन्होंने इस किताब में प्रदेश की जाति, सांप्रदायिकता और अपराध की स्थिति का गहराई से वर्णन किया है। इसके साथ ही यह भी बताने का प्रयास किया है कि इस राज्य और यहां के लोगों के लिए सबसे अच्छा रास्ता क्या है।

अभिज्ञान प्रकाश के अनुसार, रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने महसूस किया है कि प्रदेश अभी तक उस मुकाम पर नहीं पहुंच सका है, जहां पर उसे होना चाहिए था। इसमें कहां कमी रह गई और किस तरह से यह विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए यह अपनी नई पहचान बना सकता है, यह भी इस किताब में बताया गया है। अमेजॉन पर अभिज्ञान प्रकाश की इस किताब की प्री-ऑर्डर बुकिंग की जा सकती है। किताब की प्री बुकिंग के लिए https://amzn.to/3IXm7AU पर क्लिक कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश निस्संदेह स्वतंत्रता के बाद से देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य रहा है। यह संसद में सबसे अधिक लोकसभा सदस्यों को भेजता है और देश में इसकी सबसे बड़ी विधायिका है। यही नहीं, इस प्रदेश ने देश के सबसे अधिक प्रधानमंत्री और शक्तिशाली राजनीतिक शख्सियतें भी दी हैं।


टैग्स किताब अभिज्ञान प्रकाश बुक रिलीज फ्रॉम लखनऊ टू लुटियंस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago