होम / प्रिंट / ‘मोदी के व्यक्तित्व को सही मायनों में रेखांकित करती है अजय सिंह की ये किताब’

‘मोदी के व्यक्तित्व को सही मायनों में रेखांकित करती है अजय सिंह की ये किताब’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में 29 अगस्त की शाम दिल्ली स्थित ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र’ (IGNCA) में आयोजित एक कार्यक्रम में इस किताब का किया गया विमोचन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अजय सिंह की किताब ‘आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी: हाउ नरेंद्र मोदी ट्रांसफॉर्म्ड द पार्टी’ का विमोचन दिल्ली स्थित ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र’ (IGNCA) के सम्वेत ऑडिटोरियम में 29 अगस्त की शाम आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के प्रेजिडेंट राम बहादुर राय, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महेश रंगराजन और पुस्तक के लेखक अजय सिंह मौजूद थे।

पुस्तक के विमोचन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काट ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें यह मिल नहीं रही है। रक्षामंत्री ने कहा कि सांगठनिक क्षमता, जनता से जुड़ाव और उनकी मुश्किलों की जमीनी समझ की वजह से प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।

राजनाथ सिंह का कहना था कि  ‘जनता से जुड़े रहिए, सफलता आपके कदम चूमेगी... यही प्रधानमंत्री मोदी का मूलमंत्र है।’ सिंह ने कहा कि मोदी के पास जो सांगठनिक क्षमता है, किसी दैवीय शक्ति के बिना संभव नहीं है।

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह ने इस पुस्तक में बताया है कि किस तरह नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की कायाकल्प की। उन्होंने बताया है कि 2014 की ऐतिहासिक विजय के बाद प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद कई ऐसे फैसले किए, जिसने न केवल आम लोगों को चौंकाया, बल्कि राजनीति के दिग्गज पंडितों को भी हैरान किया।

मोदी के सांगठनिक कौशल पर केंद्रित इस पुस्तक में बताया गया है कि एक रणनीतिकार के तौर पर नरेंद्र मोदी में ऐसी क्या विशेषता है, जो उन्हें बाकी नेताओं से अलग खड़ा करती हैं और भाजपा में जब भी मोदी को जो भी भूमिका मिली, उनकी बनाई रणनीति ने कैसे पार्टी को लाभ पहुंचाया।

अंग्रेजी में लिखी इस किताब को ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ (PRHI) ने पब्लिश किया है।


टैग्स पीएम मोदी राजनाथ सिंह मोदी बुक लॉन्च बुक लॉन्चिंग राम बहादुर राय हरिवंश नारायण सिंह मनोज सिन्हा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र आईजीएनसीए अजय सिंह आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 hours ago