होम / प्रिंट / भारत-अरब के संबंधों को और मजबूती देती अमर हसन की इस किताब का हुआ विमोचन

भारत-अरब के संबंधों को और मजबूती देती अमर हसन की इस किताब का हुआ विमोचन

‘भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद’ (ICCR) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया इस किताब का विमोचन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद’ (ICCR) की ओर से अमर हसन द्वारा अरबी भाषा में अनुवादित किताब ‘मजमा उल बहरीन ऑफ दारा शिकोह’ (Majma Ul Bahrain Of Dara Shikoh) का नौ सितंबर को विमोचन किया गया। नई दिल्ली स्थित ‘ICCR’ के आजाद भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस किताब का विमोचन किया।

‘ICCR’ के प्रेजिडेंट डॉ. बिनय सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नेपाल के प्रसिद्ध गजल गायक आनंद कार्की के गीत ‘अतुल्य भारत देश मेरा’ का विमोचन भी किया गया। ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत इस गीत का विमोचन करते हुए उपराष्ट्रपति ने दारा शिकोह को प्रतिभाशाली, कुशल कवि और संस्कृत विद्वान बताते हुए कहा कि वह सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता के प्रणेता थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पास दूसरों के विचारों के लिए ‘सहिष्णुता’ की एक शानदार विरासत है और एक ऐसी संस्कृति है जो बहुलवाद और समन्वयवाद का प्रतीक है। यह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए हमेशा प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक से लेकर मुगल प्रिंस दारा शिकोह तक के भारतीय शासकों ने भारत में सहिष्णुता की संस्कृति का अनुकरण किया।

उन्होंने कहा कि दारा शिकोह ने विभिन्न धर्मों के बीच संवाद को बेहतर बनाने का प्रयास किया और अपनी विरासत को पुनर्जीवित करने और सामाजिक एकता के लिए अपने आध्यात्मिक विचार को लागू करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति का कहना था कि भारत ने हमेशा 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत में विश्वास किया है, जिसका शाब्दिक अर्थ है कि दुनिया एक परिवार है।

इस बारे में अमर हसन ने बताया कि यह किताब पहली बार वर्ष 1655 में प्रकाशित हुई थी। फारसी भाषा में लिखी यह पुस्तक मुगल राजकुमार दारा शिकोह द्वारा किए गए नौ वर्षों के गहन शोध और अध्ययन का परिणाम थी। इस पुस्तक में हिंदू धर्म (वेदांत) और इस्लाम (सूफीवाद) के विश्वास की तुलना की गई है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक को अरबी भाषा में अनुवादित करने का मुख्य उद्देश्य अरब पाठकों को भारत की बेहतर समझ बनाने में मदद करने का एक प्रयास है। इस प्रकार इस पुस्तक का भारत और अरब के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में योगदान देने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में ‘भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद’ के डीजी कुमार तुहिन समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।


टैग्स बुक लॉन्चिंग वाइस प्रेजिडेंट उप राष्ट्रपति भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर डॉ. बिनय सहस्रबुद्धे जगदीप धनखड़ कुमार तुहिन अमर हसन
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

4 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

4 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

1 week ago

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago