होम / प्रिंट / अमर उजाला के पत्रकार को अगवा करने का प्रयास, लूटपाट कर भागे बदमाश

अमर उजाला के पत्रकार को अगवा करने का प्रयास, लूटपाट कर भागे बदमाश

जम्मू से खबर है कि यहां शनिवार रात अमर उजाला के पत्रकार से कार सवार बदमाशों ने न केवल मारपीट कर लूटपाट की, बल्कि अपहरण करने का भी प्रयास किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जम्मू से खबर है कि यहां शनिवार रात अमर उजाला के पत्रकार से कार सवार बदमाशों ने न केवल मारपीट कर लूटपाट की, बल्कि अपहरण करने का भी प्रयास किया।

घटना गंग्याल थाना क्षेत्र में दमकल विभाग कार्यालय के निकट शनिवार को आधी रात के बाद घटी, जब वेयर हाउस स्थित अमर उजाला के पत्रकार इरफान अहमद शनिवार रात करीब दो बजे कार्यालय से बाड़ी ब्राह्मणा स्थित घर बाइक से जा रहे थे, कि तभी दमकल विभाग कार्यालय गंग्याल से कुंजवानी की तरफ 100 मीटर की दूरी पर पीछे से आई एक कार बाइक के आगे आकर रुक गई। कार में चार बदमाश थे, जिनमें से तीन ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने गले की चेन, घड़ी, अंगूठी, मोबाइल, पर्स आदि लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। इस छीना-झपटी में बाइक गिर गई। बाद में बाइक को स्टार्ट कर ही रहे थे कि बदमाश फिर से आ गए और दोबारा मारपीट व लूटपाट शुरू कर दी। इस बार बदमाशों ने पत्रकार को अगवा करने का भी प्रयास किया। पीड़ित के फिर शोर मचाने और पास में एक कंपाउंड में चले जाने पर बदमाश बाइक में लटके बैग को लेकर फरार हो गए।

बदमाश महज आधे घंटे में दो बार मारपीट कर व बैग छीनकर भाग गए। गंग्याल पुलिस में इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, बदमाशों के चले जाने के बाद रात 2:34 बजे 100 नंबर पर फोन किया गया, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। बाद में उन्होंने कुंजवानी पर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस को आपबीती की सूचना दी। हाईवे पुलिस के सुरेश शर्मा ने उन्हें गाड़ी में बिठाकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

फिलहाल पत्रकार की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस जगह वारदात हुई है, उसके आसपास कई शोरूम व बैंक हैं, जिनके सीसीटीवी की फुटेज की जांच की गई, लेकिन अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।

 


टैग्स पत्रकार लूटपाट अमर उजाला
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago