होम / प्रिंट / 26-27 फरवरी को लखनऊ में होगा 'अमर उजाला संवाद', जुटेंगी नामचीन हस्तियां

26-27 फरवरी को लखनऊ में होगा 'अमर उजाला संवाद', जुटेंगी नामचीन हस्तियां

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा ‘अमर उजाला’ 26 व 27 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ‘संवाद: उत्तर प्रदेश’ का आयोजन कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा ‘अमर उजाला’ 26 व 27 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ‘संवाद: उत्तर प्रदेश’ का आयोजन कर रहा है। तरक्की व विकास के रथ पर सवार यूपी किस तरह से आगे बढ़ेगा और लोगों के जीवनस्तर को नई दिशा कैसे दी जा सकती है, इस पर मंथन के लिए देशभर से विशेषज्ञ जुटेंगे।

पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ समृद्धि की ओर बढ़ते यूपी, औद्योगिक परिदृश्य में आए सकारात्मक बदलाव और सुदृढ़ होती अर्थव्यवस्था से परिचित कराएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी भविष्य की संभावनाओं को सामने रखेंगे।  

संवाद में अयोध्या में बालक राम की अलौकिक मूर्ति तैयार करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज, आध्यात्मिक गुरु आचार्य मिथलेश नंदिनी शरण, अभिनेता अक्षय कुमार व टाइगर श्राफ, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पद्मश्री पीटी उषा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, शटलर साइना नेहवाल समेत अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी।   

संवाद का दूसरा दिन महिलाओं व बेटियों पर केंद्रित होगा। शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। प्रदेश सरकार की सभी महिला मंत्री एक विशेष सत्र में महिलाओं की प्रगति को लेकर उठाए जा रहे कदमों की चर्चा करेंगी। आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, शीरोज की सीईओ शायरी चहल, ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर समेत अन्य शख्सियतें भी अपने विचार साझा करेंगी।

 

 


टैग्स अमर उजाला लखनऊ अमर उजाला संवाद
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago