होम / प्रिंट / ‘अमर भारती’ मीडिया समूह में फिर यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज

‘अमर भारती’ मीडिया समूह में फिर यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज

मूल रूप से आगरा के रहने वाले विनोद भारद्वाज को मीडिया में काम करने का करीब साढ़े चार दशक का अनुभव है। वह ‘ताज प्रेस क्लब’ आगरा के प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारद्वाज ‘अमर भारती’ मीडिया समूह के साथ फिर अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। इस समूह के राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘अमर भारती’ के आगरा एडिशन में बतौर मैनेजिंग एडिटर वह 14 नवंबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

विनोद भारद्वाज पूर्व में भी ‘अमर भारती’ मीडिया समूह के साथ जुड़े रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से लंबे समय से फिलहाल इससे दूर थे। अब स्वास्थ्य लाभ के बाद वह पुन: इस मीडिया समूह में जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

बता दें कि ‘अमर भारती’ मीडिया समूह वर्तमान में दिल्ली, लखनऊ,आगरा,मुरादाबाद,गुरुग्राम व मुंबई संस्करणों संग हिंदी दैनिक ‘अमर भारती‘ व वेब न्यूज चैनल ‘एक्सपोज इंडिया‘ (Expose India) का संचालन करता है।

‘अमर भारती’ मीडिया समूह के संपादक शैलेंद्र कुमार जैन के अनुसार, ‘विनोद भारद्वाज वरिष्ठ होने के साथ-साथ आगरा के प्रतिष्ठित पत्रकारों में शुमार हैं। वह हमारे संस्थान के मार्गदर्शक व प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उनके नेतृत्व में आगरा संस्करण नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। संस्थान के सभी सदस्य विनोद भारद्ज के नेतृत्व में अमर भारती को संपूर्ण आगरा परिक्षेत्र में प्रभावी एवं सम्मानजनक समाचार पत्र के रूप में स्थापित करने के पुनीत संकल्प के लिए पूरे मनोयोग से जुटकर सार्थक सहयोग करेंगे।’

इस बारे में विनोद भारद्वाज ने एक फेसबुक पोस्ट भी की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘अपनी प्रिंटिंग प्रेस व अन्य नवीन व्यवस्थाओं संग अमर भारती हिंदी दैनिक जल्दी ही आपके मध्य उपस्थित होगा। यह आपका अपना अखबार है और पूर्व की भांति आप सभी का साथ व सहयोग मुझे मिलता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। मिलते हैं जल्दी ही आपके अपने मंच के साथ...।’

मूल रूप से आगरा के रहने वाले विनोद भारद्वाज को मीडिया में काम करने का करीब साढ़े चार दशक का अनुभव है। वह ‘ताज प्रेस क्लब’ आगरा के प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में वह ‘कल्पतरु एक्सप्रेस’ में मैनेजिंग एडिटर और ‘दैनिक जागरण’ में एडिटोरियल हेड के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से विनोद भारद्वाज को उनकी इस पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।  


टैग्स मैनेजिंग एडिटर अमर भारती विनोद भारद्वाज नियुक्ति प्रबंध संपादक
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago