होम / प्रिंट / ऐडवर्टाइजर्स के लिए प्रिंट आज भी पसंदीदा माध्यम बना हुआ है: गिरीश अग्रवाल

ऐडवर्टाइजर्स के लिए प्रिंट आज भी पसंदीदा माध्यम बना हुआ है: गिरीश अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल (earnings conference call) को संबोधित कर रहे थे ‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ (DB Corp Ltd) के नॉन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘डीबी कॉर्प लिमिटेड’ (DB Corp Ltd) के नॉन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल का कहना है कि विभिन्न सेगमेंट में भारतीय न्यूजपेपर इंडस्ट्री में विज्ञापन में काफी तेजी देखी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही (Q1 FY 2024) की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल (earnings conference call) को संबोधित करते हुए गिरीश अग्रवाल का कहना था कि एजुकेशन, रियल एस्टेट, गवर्नमेंट, ज्वेलरी और हेल्थ सेक्टर से जुड़े ऐडवर्टाइजर्स के लिए प्रिंट आज भी पसंदीदा माध्यम बना हुआ है। ‘क्रिसिल’ (CRISIL) जैसी एजेंसियों का अनुमान है कि प्रिंट में विज्ञापन की यह वृद्धि 15 से 17 प्रतिशत है।

गिरीश अग्रवाल के अनुसार, ‘हमारा मजबूत प्रदर्शन भारतीय प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री में एक प्रमुख प्लेयर के रूप में हमारी स्थिति को दर्शाता है और हम आगे आने वाले अवसरों को लेकर उत्साहित हैं। यहां शेयर करना प्रासंगिक है कि डीबी कॉर्प के प्रिंट बिजनेस ने पिछली पांच तिमाहियों में साल दर साल (Y-o-Y) 24 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। यदि हम इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही और पिछले वर्ष की चार तिमाहियों को देखें तो साल दर साल यह तिमाही वृद्धि लगभग 24 प्रतिशत है।’

उनका कहना था कि कोविड के दौरान दो साल के समय में सुनने में आ रहा था कि कुछ विज्ञापन खासकर रियल एस्टेट और एजुकेशन डिजिटल की ओर शिफ्ट हो रहा है, लेकिन पिछली चार तिमाहियों में इन दोनों श्रेणियों में विज्ञापन के मामले में प्रिंट में काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है।

इसके साथ ही गिरीश अग्रवाल का यह भी कहना था, ‘ऑटो सेक्टर के विज्ञापनों की संख्या बढ़ रही है और हमें आगामी तिमाहियों में भी वृद्धि की उम्मीद है। प्रिंट मीडिया नए जमाने के डिजिटल सेक्टर्स के लिए भी महत्वपूर्ण बना हुआ है। वहीं, लागत के मोर्चे पर हमारे लागत अनुकूलन उपायों से बचत और सबसे महत्वपूर्ण रूप से अखबारी कागज की कीमतों में नरमी से लाभ के रूप में इसका असर दिख रहा है। ऐसे में आगामी तिमाहियों में भी महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है।’

इस अर्निंग कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरीश अग्रवाल ने यह भी बताया कि न्यूजप्रिंट यानी अखबारी कागज की कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं और विशेष रूप से मूल्य सीमा जो पहले 60 से अधिक थी, अब घटकर 56 हो गई है। उनका कहना था, ‘मुझे लगता है कि हमें बड़ा लाभ हुआ है और उम्मीद है कि आगामी तिमाहियों में भी ऐसा ही जारी रहेगा।’

वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही के बारे में ‘डीबी कॉर्प’ में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पहली तिमाही में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के लिए मजबूत आधार तैयार किया है। पवन अग्रवाल के अनुसार, ‘यह उल्लेखनीय वृद्धि सभी क्षेत्रों में मजबूत विज्ञापन वृद्धि और लागत अनुकूलन (cost optimization) के कारण थी।’

इसके साथ ही पवन अग्रवाल का यह भी कहना था कि वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान न्यूजप्रिंट की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा और उन्हें उम्मीद है कि इस तरह का ट्रेंड बना रहेगा। पवन अग्रवाल के अनुसार, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अखबारी कागज की हमारी औसत लागत वित्तीय वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 63,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन के पिछले उच्च स्तर से घटकर वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में लगभग 56,600 रुपये प्रति मीट्रिक टन हो गई है। लागत में यह कमी हमें अनुकूल स्थिति प्रदान करती है और भविष्य के लिए हमारे वित्तीय दृष्टिकोण (financial outlook) को बढ़ाती है।’

उनका कहना था कि हम अपने डिजिटल बिजनेस की ओर बढ़ रहे हैं, जो एक प्रमुख फोकस एरिया रहा है और बिजनेस की फ्यूचर ग्रोथ के संदर्भ में महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र रहा है। पवन अग्रवाल के अनुसार, ‘कंपनी अपने सभी एप्लिकेशंस में अपने सच्चे व निष्ठावान (loyal) मंथली एक्टिव यूजर बेस को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हमारी टीमें यूजर्स के साथ जुड़ाव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल ऐप पर लगातार काम कर रही हैं और इससे सभी फॉर्मेट्स में रीडर्स को समग्र रूप से अपने साथ बनाए रखने में मदद मिल रही है।’

रेडियो डिवीजन के बारे में उन्होंने बताया कि ‘माय एफएम’ (MY FM) में चल रही पहलों के माध्यम से वे नियोजित दृश्यता बनाने, आकर्षक कंटेंट प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे अंततः राजस्व वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उनका कहना था, ‘बदलते मीडिया परिदृश्य में आगे बढ़ने के क्रम में हम अपने श्रोताओं के साथ-साथ विज्ञापनदाताओं को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’


टैग्स सोशल मीडिया अखबार मीडिया गिरीश अग्रवाल डीबी कॉर्प समाचार4मीडिया एस4एम मीडिया न्यूज़ अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

6 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago