होम / प्रिंट / हिन्दुस्तान टाइम्स ने कोरोना के ‘अखबारी’ खौफ को कुछ यूं किया दूर

हिन्दुस्तान टाइम्स ने कोरोना के ‘अखबारी’ खौफ को कुछ यूं किया दूर

कोरोना का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि छींक की आवाज से भी दिल घबरा जाता है। किसी से कुछ लेते समय भी यही आशंका दिमाग में घूमती रहती है कि कहीं ये संक्रमित तो नहीं?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि छींक की आवाज से भी दिल घबरा जाता है। किसी से कुछ लेते समय भी यही आशंका दिमाग में घूमती रहती है कि कहीं ये संक्रमित तो नहीं? इस ‘आशंका’ से नोट भी अछूते नहीं हैं। शायद इसीलिए आरबीआई ने नकदी के बजाये डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता देने की अपील की है। ऐसे में यह सवाल मन में उठाना लाजमी है कि क्या हमारे घर पहुंचने वाला अखबार सुरक्षित है? ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ने इस सवाल का जवाब देने का प्रयास किया है। अखबार में आज एक पेम्पलेट वितरित किया गया है, जिसमें बताया गया है कि हिन्दुस्तान टाइम्स के पाठकों को किसी भी तरह से आशंकित होने की जरूरत नहीं है। 

पेम्पलेट में पाठकों के नाम संदेश है, जिसमें लिखा है, ‘हिन्दुस्तान प्रबंधन कोरोना वायरस के खतरे को समझता है और इससे लड़ाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। हम संपादकीय विभाग से लेकर प्रिंटिंग कर्मियों और न्यूजपेपर डिलीवर करने वालों तक सम्पूर्ण हिन्दुस्तान परिवार की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके लिए हमें कई तरह के बदलाव करने पड़े हैं। साथ ही हमारी कोशिश है कि कोरोना से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाई जाए, ताकि आप जागरुक रखें।’   

पाठकों से कोरोना से लड़ाई में सहयोग देने की अपील करते हुए आगे लिखा गया है, ‘यह बेहद महत्वपूर्ण समय है, कृपया सावधानी बरतकर कोरोना से भारत की लड़ाई में अपना योगदान दें। एकजुटता का प्रदर्शन करके हम इस जंग में जीत हासिल कर सकते हैं।’

इसके बाद पाठकों को यह बताया गया है कि हिन्दुस्तान के प्लांट से लेकर सभी कार्यालय आदि में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पेम्पलेट के अंत में लिखा है, ‘आपका अखबार पूरी तरह सुरक्षित है, हमारे सभी संयंत्रों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाता है और प्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमैटिक है।’

कुल मिलाकर कहा जाए तो लोगों के मन में उठी आशंकाओं को दूर करने का ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ ने एक अच्छा प्रयास किया है और उम्मीद की जानी चाहिए कि लोग महज अफवाहों पर ध्यान न देकर इसे समझेंगे। 


टैग्स अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स कोरोना वायरस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago