होम / प्रिंट / IRS: प्रिंट मीडिया के लिए वाकई राहत देने वाले हैं इस तरह के आंकड़े

IRS: प्रिंट मीडिया के लिए वाकई राहत देने वाले हैं इस तरह के आंकड़े

कुछ रीजनल अखबारों की कुल रीडरशिप व कुछ की एवरेज इश्यू रीडरशिप बढ़ी है तो कई अखबारों ने इन दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

प्रिंट मीडिया के लिए यह समय काफी मुश्किलों भरा चल रहा है। इन सबके बीच इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) के आंकड़े नॉन मेट्रो सिटीज से इंडस्ट्री के लिए थोड़ी राहत भरी खबर जरूर लाए हैं। वैसे तो अंत में आशा की किरण रीजनल एरिया से ही सामने आती दिखाई दे रही है, क्योंकि वे ही पब्लिशर्स की ग्रोथ लगातार जारी रखे हुए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों 'मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल' (MRUC) द्वारा इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की चौथी तिमाही (IRS 2019 Q4) के डाटा जारी किए गए हैं। यह रिपोर्ट इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की पिछली तिमाही यानी पहली (Q1), दूसरी (Q2) और तीसरी तिमाही (Q3) के जारी किए गए डेटा पर आधारित है, जिसकी औसतन रिपोर्ट के बाद चौथी तिमाही के नतीजे तैयार किए गए हैं। इन आकड़ों को देखने से पता चलता है कि विभिन्न केंद्रों पर प्रिंट मीडिया की रीडरशिप में कमी आई है, लेकिन मेट्रो शहरों से बाहर जरूर इसमें ग्रोथ दिखाई दे रही है।

एक तरफ कुछ रीजनल अखबारों की ‘कुल रीडरशिप’ (total readership) में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि कुछ रीजनल अखबारों की ‘एवरेज इश्यू रीडरशिप’ (average issue readership) बढ़ी है। संयोग से, देश के कुछ लोकप्रिय ब्रैंड्स जैसे- ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala), ‘लोकमत’ (Lokmat),  ‘डेली थांथी’ (Daily Thanthi) और ‘बर्तमान’ (Bartaman) की टोटल रीडरशिप और एवरेज इश्यू रीडरशिप दोनों में इजाफा देखने को मिला है।

उत्तर प्रदेश में हिंदी अखबारों से शुरुआत करें तो ‘आज’ (Aj) अखबार की कुल रीडरशिप चौथी तिमाही (Q4) में 4095 हो गई है, जबकि तीसरी तिमाही (Q3) में यह 4053 थी। ‘नवभारत टाइम्स’ (Navbharat Times) की एवरेज इश्यू रीडरशिप का पिछली चार तिमाहियों का आंकड़ा देखें तो यह 488 से 521 और फिर 490 होकर 550 के आंकड़े पर पहुंच गई है।

बिहार में, ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar)  ने भी पिछली चार तिमाहियों में लगातार कुल रीडरशिप में बढ़ोतरी दर्ज की है और यह क्रमश: 4970, 5877 और 6263 से बढ़कर चौथी तिमाही में 6706 तक पहुंच गई है। दैनिक भास्कर को हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिला है। वहीं, पंजाब में ‘दैनिक सवेरा’ और ‘अमर उजाला’ की भी कुल रीडरशिप लगातार बढ़ी है।

हरियाणा में वर्ष 2019 की चारों तिमाहियों में दो अखबारों की कुल रीडरशिप और एवरेज इश्यू रीडरशिप दोनों में ग्रोथ देखने को मिली है। इनमें ‘अमर उजाला’ भी शामिल है। पहली तिमाही में अखबार की कुल रीडरशिप 1925 थी जो दूसरी तिमाही में बढ़कर 1952 हो गई थी, लेकिन तीसरी तिमाही में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी और यह 1872 रह गई थी, लेकिन चौथी तिमाही में तेजी से आगे बढ़ते हुए यह 2027 हो गई है। चारों तिमाहियों में अखबार की एवरेज रीडरशिप इश्यू में लगातार इजाफा हुआ है और यह 391 से 401 और फिर 411 होकर चौथी तिमाही में 474 हो गई है।    

माना जा रहा है कि ब्रैंड द्वारा स्ट्रैटेजी में किया गया बदलाव ही इस ग्रोथ का राज है। इस बारे में ‘अमर उजाला लिमिटेड’ के डायरेक्टर प्रोबल घोषाल का कहना है, ‘हरियाणा में, शुरू में रोहतक से सिर्फ एक संस्करण छपता था। हालांकि, हमने हाल ही में दो और संस्करण एक करनाल और दूसरा हिसार शुरू किया, इन दोनों केंद्रों में प्रिंट की सुविधा है। चूंकि सेंटर पर ही अखबार छपता है, ऐसे में यह सुबह बिना किसी परेशानी के पाठकों तक जल्दी पहुंच जाता है। इन दो एडिशन के और शामिल हो जाने से हम ज्यादा से ज्यादा लोकल खबरें और देर रात तक की खबरें भी शामिल करने लगे हैं। ज्यादा से ज्यादा स्थानीय खबरें शामिल करने से स्थानीय लोगों से जुड़ने में मदद मिल रही है।’

हरियाणा की तरह, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी दैनिक भास्कर और अमर उजाला जैसे लोकप्रिय अखबारों की रीडरशिप में वृद्धि देखी गई है। हालांकि, इंडस्ट्री के लिए पिछला समय ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। न्यूज प्रिंट की कीमतों में बढ़ोतरी और विज्ञापन की कमी के कारण इंडस्ट्री के सामने तमाम आर्थिक कठिनाई आई। न्यूजप्रिंट की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण वर्ष 2017 से 2019 के आखिर तक अखबारों की प्रॉडक्शन कॉस्ट काफी बढ़ गई। न्यूजप्रिंट की कीमतें 60 प्रतिशत तक बढ़ गईं। कई अखबारों ने अपने एडिशन कम कर दिए। हालांकि कुछ अखबारों ने हार नहीं मानी और बहादुरी के साथ डटे रहे। कुछ ने अपने कंटेंट की मजबूती पर काम किया तो कुछ ने सोशल मीडिया के जरिये पाठकों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया। इन्हीं अखबारों की रीडरशिप में यह बढ़ोतरी देखने को मिली।

इस बारे में ‘एबीपी प्राइवेट लिमिटेड’ (ABP PVT LTD) के एमडी और सीईओ डीडी पुरकायस्थ का कहना है, ‘पिछले साल लगभग प्रत्येक ब्रैंड को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, हमने हमेशा अपने पाठकों को क्वालिटी कंटेंट और क्रेडिबल न्यूज के द्वारा अपने साथ जोड़े रखने का भरसक प्रयास किया। सोशल मार्केटिंग पर भी हमने काफी जोर दिया और तमाम कैंपेन व पहल शुरू कीं। इसके पीछे हमारी सोच हमेशा लोगों को ज्यादा सशक्त और जागरूक बनाने की है।’

वास्तव में कुछ राज्यों में रीजनल अखबारों की ग्रोथ काफी बेहतर रही है। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र में सभी प्रमुख रीजनल अखबारों की ग्रोथ देखने को मिली है। यहां ‘लोकमत’ की कुल रीडरशिप पहली से चौथी तिमाही तक क्रमश: 19469, 20169, 21457 और 22012 हो गई है। वहीं ‘डेली सकाल’ (Daily Sakal) की कुल रीडरशिप एक से चौथी तिमाही तक क्रमश: 11668, 12771, 13960 और 14661 रही है। ‘पुधारी’ (Pudhari) और ‘पुण्य नगरी’ (Punya Nagari) की कुल रीडरशिप में भी वर्ष 2019 की चारों तिमाहियों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

केरल की बात करें तो ‘देशाभिमानी’ (Deshabhimani) और ‘केरल कौमुदी’ (Kerala Kaumudi), कर्नाटक में ‘विजय कर्नाटक’ (Vijay Karnataka), ‘विजयवाणी’ (Vijayavani), ‘प्रजावाणी’ (Prajavani) और  ‘उदयवाणी’ (Udayavani), तमिलनाडु में ‘डेली थांथी’ (Daily Thanthi), ‘दिनामलार’ (Dinamalar) और गुजरात में ‘दिव्य भास्कर’ (Divya Bhaskar) की कुल रीडरशिप में बढ़ोतरी देखने को मिली है।


टैग्स अमर उजाला लोकमत दैनिक भास्कर ग्रुप आईआरएस न्यूजपेपर डेली थांथी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

4 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago