होम / प्रिंट / संपूर्ण हिमाचल के आखिरी छोर तक कुछ यूं दी अमर उजाला ने 'दस्तक'

संपूर्ण हिमाचल के आखिरी छोर तक कुछ यूं दी अमर उजाला ने 'दस्तक'

संपूर्ण हिमाचल के आखिरी छोर तक अपनी पहुंच स्थापित करने की कवायद में जुटा हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ ने अब इसमें सफलता हासिल कर ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

संपूर्ण हिमाचल के आखिरी छोर तक अपनी पहुंच स्थापित करने की कवायद में जुटे हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ ने अब इसमें सफलता हासिल कर ली है। अमर अजाला अब शिमला में अपने नए संस्करण का शुभारंभ करने जा रहा है। राजधानी शिमला के औद्योगिक क्षेत्र शोघी में अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुज्जित मुद्रण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां से अमर उजाला हिमाचल के ऊपरी जिलों के किन्नौर, रोहड़ू, रामपुर सहित सभी हिस्सों तक सूर्योदय के साथ ही ताजा समाचारों के साथ पहुंच जाएगा।

अमर उजाला की ओर से कहा गया कि पहली बार पूरा हिमाचल अब न सिर्फ ताजा खबरें पढ़ सकेगा, बल्कि अपनी प्रगति की विकास यात्रा से भी गहरे से जुड़ सकेगा।

हिमाचल प्रदेश में शिमला के शोघी से अमर उजाला के 22वें संस्करण का गुरुवार को हवन यज्ञ और कन्या पूजन के साथ विधिवत मुद्रण और प्रकाशन शुरू किया गया। इस मौके पर अमर उजाला समूह के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी और समूह के प्रेजीडेंट वरुण माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

अमर उजाला का यह संस्करण समुद्रतल से सर्वाधिक करीब 5700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो कि प्रकाशन केंद्रों में से सर्वाधिक ऊंचाई है। इसके साथ ही अमर उजाला छह राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों के साथ 22 संस्करणों वाला विशाल समूह बन गया है।

बता दें कि देवभूमि हिमाचल और अमर उजाला का जुड़ाव नया नहीं है। 20 जुलाई 1999 में चंडीगढ़ संस्करण के आरंभ के साथ ‘अमर उजाला’ ने हिमाचल प्रदेश में कदम रखा था। इसके बाद 8 दिसंबर 2005 में अत्याधुनिक मुद्रण (प्रिंटिंग) केंद्र के साथ धर्मशाला से संस्करण आरंभ किया था। अब शिमला के शोघी से भी संस्करण शुरू हो गया। इस संस्करण के साथ अब यह समाचार पत्र भारत-चीन शासित तिब्बत सीमा के अंतिम गांव तक सूरज की पहली किरण के साथ पहुंचेगा।  


टैग्स अमर उजाला हिमाचल शिमला नया एडिशन
सम्बंधित खबरें

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

5 days ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

5 days ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026

देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी, INS बोला– घरेलू उत्पादन नाकाफी

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) ने मंगलवार को देश में न्यूजप्रिंट की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है।

04-February-2026

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स ने समीर सिंह को MD बनाने पर शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि कंपनी ने पोस्टल बैलेट के जरिए अपने शेयरधारकों से एक अहम फैसले पर मंजूरी मांगने का फैसला किया है।

04-February-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

46 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago