होम / फोटोगैलरी / तस्वीरों में देखिए, ‘टीवी9 नेटवर्क’ के ग्लोबल समिट की झलकियां
तस्वीरों में देखिए, ‘टीवी9 नेटवर्क’ के ग्लोबल समिट की झलकियां
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) ने दिल्ली में 25 फरवरी से तीन दिवसीय ग्लोबल समिट 'व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे' (What India Thinks Today) का आयोजन किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) ने दिल्ली में 25 फरवरी से तीन दिवसीय ग्लोबल समिट 'व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे' (What India Thinks Today) का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। उन्होंने वैश्विक और बुनियादी मुद्दों पर न सिर्फ अपनी बात रखी, बल्कि सुझाव और समाधान भी दिए।
कॉन्क्लेव के पहले दिन की शुरुआत ‘टीवी9’ के एमडी और सीईओ बरुण दास के संबोधन से हुई।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी बात रखी। उनका कहना था, ‘आज का भारत अपने कर्म कर रहा है, फल अपने आप मिल रहे हैं। आज हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। जब मोदी जी तीसरी बार सत्ता में आएंगे, तो हम दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। इसलिए हमें अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं करनी चाहिए।’
कॉन्क्लेव के दौरान ‘नीति आयोग’ के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने ‘ब्रैंड इंडिया’ पर अपनी बात रखी। इस कॉन्क्लेव के पहले और दूसरे दिन मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़े सेशन हुए।
इस दौरान आठ नामचीन हस्तियों को ‘नक्षत्र’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, बैडमिंटन चैंपियन अनमोल खरब, क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता व बांसुरी वादर राकेश चौरसिया, एथलीट हरमिलन बैंस, शूटर सिफ्त कौर समरा, ग्रैमी विजेता संगीतकार वी सेल्वगणेश और अभिनेता अल्लू अर्जुन शामिल रहे।
इस कॉन्क्लेव के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल हुए और अपनी बात रखी। अपने संबोधन की शुरुआत में ‘टीवी9 के दर्शकों और वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिभावदन करते हुए पीएम मोदी का कहना था, ‘मैं अक्सर भारत की विविधता की चर्चा करता रहता हूं। यह विविधता टीवी9 के न्यूज रूम और रिपोर्टिंग टीम में नजर आती है और इसका प्रतिनिधित्व करती है। टीवी9 के अनेक भारतीय भाषाओं में मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं। यह भारत की जीवंत लोकतांत्रिकता का प्रतीक भी है। मैं अलग-अलग राज्यों में और अलग-अलग भाषाओं में टीवी9 में काम करने वाले सभी पत्रकार साथियों का, टेक्निकल टीम का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।’ इसके अलावा भी पीएम मोदी ने तमाम बातें कहीं।
टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी हेमंत शर्मा बरुण दास टीवी9 नेटवर्क फोटो गैलरी पिक्चर गैलरी टीवी9 कॉन्क्लेव ग्लोबल समिट