होम / फोटोगैलरी / Enba 2019: 'जूरी मीट' के रंग, तस्वीरों के संग

enba 2019: 'जूरी मीट' के रंग, तस्वीरों के संग

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के विजेताओं के नाम पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली के ताज पैलेस होटल में 15 फरवरी को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के विजेताओं के नाम पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली के ताज पैलेस होटल में 15 फरवरी को जूरी मीट का आयोजन किया गया। जूरी द्वारा चुने गए विजेताओं को 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक समारोह में इन अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि होंगे। बता दें कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

विजेताओं के नामों का चयन करने के लिए दिल्ली में 15 फरवरी को हुई जूरी मीट में राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने चेयरपर्सन की भूमिका निभाई। जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, असम की कलियाबोर सीट से चुने गए सांसद गौरव गोगोई, पूर्व सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी, राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव, पंजाब राज्य मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी, ‘इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड’ (IHCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पुनीत छटवाल, ‘ब्लू स्टार’ के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन, ‘डब्‍ल्‍यूपीपी’ (WPP) इंडिया के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास शामिल रहे।

इनके अलावा जूरी के अन्य सम्मानित सदस्यों में डालमिया ग्रुप के चेयरमैन गौरव डालमिया,  ‘पब्लिसिस ग्रुप साउथ एशिया’ (Publicis Groupe South Asia) की सीईओ अनुप्रिया आचार्य, ‘एडफैक्टर्स पीआर’ (Adfactors PR) के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मदन बहल, बीजेपी के प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस प्रवक्ता और ‘Dale Carnegie Training India’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर संजय झा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया, आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेजिडेंट पद्मश्री आलोक मेहता भी शामिल थे।

वहीं, ‘स्कोप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Scope India Pvt Ltd) के एमडी राकेश कुमार शुक्ला,  ‘राधा टीएमटी’ (Radha TMT) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन सराफ, ‘मेडिकाबाजार’ (Medikabazaar) के फाउंडर और सीईओ विवेक तिवारी,  ‘RightFOLIO’ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. परकला प्रभाकर, ‘वोल्टास’ के पूर्व सीओओ और ‘सिंपा नेटवर्क्स’ के डायरेक्टर सलिल कपूर, ‘EMMAY Entertainment’ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मोनिषा अड्वानी (MONISHA ADVANI), ‘इंडियन डॉक्यूमेंट्री फाउंडेशन’ की फाउंडर और सीईओ सोफी विश्वरमन (SOPHY VSIVARAMAN) और ‘GoZoop’ के सीईओ और को-फाउंडर अहमद आफताब नकवी,‘नेट वैल्यू मीडिया’ (Net Value Media) के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जनार्दन पांडे और भाजपा नेता शाजिया इल्मी को भी जूरी मेंबर्स में शामिल किया गया था।

तस्वीरों में देखिए जूरी मीट की झलकियां-

 


टैग्स जूरी मीट इनबा 2019
सम्बंधित खबरें

‘Indian Digital Marketing Awards’: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

18-July-2025

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ का पटना एडिशन लॉन्च, तस्वीरों में देखें समारोह की झलकियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में 'द इंडियन एक्सप्रेस' के पटना संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया।

12-June-2025

e4m Do Good Awards: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था। दिन भर चले इस खास आयोजन में तमाम पैनल्स डिस्कशन और प्रमुख वक्ताओं का संबोधन शामिल रहा।

14-May-2025

आफताब अहमद और डॉ. जीनत नकवी ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, देखें तस्वीरें

मनाई। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजन, दोस्त और सहयोगी शामिल हुए, जिन्होंने इस मौके को और भी आत्मीय व यादगार बना दिया। सभी ने इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

23-April-2025

तस्वीरों में देखें वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल सिंह के पुस्तक विमोचन समारोह की झलकियां

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. अनिल सिंह की नई किताब ‘The Prime Minister: Discourses in Indian Polity' का विमोचन तीन अप्रैल की शाम को दिल्ली में किया गया।

04-April-2025


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago