होम / फोटोगैलरी / PM मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल पूरे होने पर जुटे तमाम दिग्गज, देखें झलकियां

PM मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल पूरे होने पर जुटे तमाम दिग्गज, देखें झलकियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के ‘द अशोका’ होटल में 25 और 26 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के तमाम बड़े नेता जुटे और अपने विचार सामने रखे। वहीं, इससे एक दिन पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने तमाम बड़े संपादकों के साथ बैंक्वेट हॉल में संवाद भी किया और सरकार की उपलब्धियां बताईं।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य सैयद जफर इस्लाम, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर व राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, पूर्व पत्रकार व राजनेता शाजिया इल्मी समेत तमाम राजनेता शामिल हुए।

वहीं, मीडिया से संवाद कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित लेखक आईटीवी नेटवर्क, इंडिया न्यूज और दैनिक आज समाज के संपादकीय निदेशक आलोक मेहता, 'इंडिया टुडे' ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी, इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन कली पुरी, आजतक, गुड न्यूज टुडे व इंडिया टुडे में न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, आजतक में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी, 'न्यूज़18इंडिया' के सीनियर एंकर और वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन और अमर उजाला के कंसल्टिंग एडिटर विनोद अग्निहोत्री जैसे तमाम बड़े नाम शामिल रहे।  

इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां आप यहां इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

 


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी राजनाथ सिंह जेपी नड्डा कार्यकाल भाजपा सरकार नौ साल
सम्बंधित खबरें

‘Indian Digital Marketing Awards’: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

बहुप्रतीक्षित ‘इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IDMA) के 16वें एडिशन के विजेताओं को 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

18-July-2025

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ का पटना एडिशन लॉन्च, तस्वीरों में देखें समारोह की झलकियां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में 'द इंडियन एक्सप्रेस' के पटना संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया।

12-June-2025

e4m Do Good Awards: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था। दिन भर चले इस खास आयोजन में तमाम पैनल्स डिस्कशन और प्रमुख वक्ताओं का संबोधन शामिल रहा।

14-May-2025

आफताब अहमद और डॉ. जीनत नकवी ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, देखें तस्वीरें

मनाई। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में परिजन, दोस्त और सहयोगी शामिल हुए, जिन्होंने इस मौके को और भी आत्मीय व यादगार बना दिया। सभी ने इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं।

23-April-2025

तस्वीरों में देखें वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनिल सिंह के पुस्तक विमोचन समारोह की झलकियां

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. अनिल सिंह की नई किताब ‘The Prime Minister: Discourses in Indian Polity' का विमोचन तीन अप्रैल की शाम को दिल्ली में किया गया।

04-April-2025


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

30 minutes ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

18 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago