होम / पत्रकार कवि / ‘कोरोना’ को भगाना है, प्रधानमंत्री के महामंत्र को सफल बनाना है

‘कोरोना’ को भगाना है, प्रधानमंत्री के महामंत्र को सफल बनाना है

हम बने, तुम बने एक-दूजे के लिए। हमने माना तुम भी मानो, हम भी रहें और तुम भी रहो घर में एक-दूजे के लिए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

प्रो. रमेश चन्द्र कुहाड़,

कुलपति, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ।।

 

हम बने, तुम बने

एक-दूजे के लिए

हमने माना तुम भी मानो

हम भी रहें और

तुम भी रहो घर में

एक-दूजे के लिए

घर किसी ने अभी न जाओ

अपने घर से दुआ करो

एक-दूजे के लिए

कष्ट तो होता है

जब बंदिश होती है

लेकिन, जोखिम सामने है

कष्ट उठाना अच्छा है

एक-दूजे के लिए

पाना अच्छा लगता है

पर खोना भी तो पड़ता है

कुछ पाओ, कुछ खोओ

एक-दूजे के लिए

है परीक्षा की तैयारी

जीवन कमरे में बिताना है

पक्षी बच्चों की खातिर

दिनों-दिन घोसले में रहता है

जच्चा माँ की पीड़ा समझो

चालीस दिन से तो गुजरो

फसल की सुरक्षा की खातिर

किसान खेत में रहता है

सीमा-सुरक्षा में तपधारी

जवान की पीड़ा को सहना है

मरीज सुश्रुषा में डूबे

डॉक्टर की पीड़ा को समझो

जो खबरें हम तक आती हैं

जीवन का राज बताती हैं

प्रेस, मीडिया, पुलिस-व्यवस्था में

लगी जिंदगियों को समझो

इतिहास हमारा साक्षी है

हम कष्टों से नहीं घबराते

इस नई आपदा को समझो

हिम्मत से फैसला लेना है

घर के बाहर नहीं जाना है

तुम राज-व्यवस्था को समझो

‘कोरोना’ को भगाना है

प्रधानमंत्री के महामंत्र को सफल बनाना है

एक-दूजे के लिए

एक-दूजे के लिए।


टैग्स लॉकडाउन कोविड-19
सम्बंधित खबरें

प्रो. फौजिया अर्शी के मुशायरा कार्यक्रम में शामिल हुईं फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां

फिल्म डायरेक्टर प्रोफेसर फौजिया अर्शी ने एक परंपरागत मुशायरे की श्रृंखला आयोजित करने की पहल की है, जो अपने आप में एक अनोखा प्रयास है।

17-November-2022

घूंघट की हट

हठ करती थी बचपन में मैं, लेने को चुनरी रंग बिरंगी। कहती थी मुझको भी है, घूंघट वाला खेल खेलना बस आज अभी।

28-October-2021

‘क्यों हार गए जीवन का दंगल’               

बेबाक वाचन शैली और तथ्यात्मक पत्रकारिता से बनाई विलक्षण पहचान।

01-May-2021

बड़ी मारक है वक्त की मार...

इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताने का प्रयास किया है कि कोविड-19 ने हमारी दिनचर्या पर किस तरह का प्रतिकूल प्रभाव डाला है

29-July-2020

इसी जद्दोजहद में उम्र छूटती जाती है...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद पुरोहित ने इस कविता के माध्यम से जीवन के सफर को बहुत ही संजीदगी के साथ बयां किया है

23-June-2020


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

38 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

47 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago