होम / पत्रकार कवि / क्यों हताश है, निराश है क्यों?

क्यों हताश है, निराश है क्यों?

कवि ने इस कविता के द्वारा निराशा के भंवर से निकलकर आगे बढ़ने और जीवन में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

उधव कृष्ण, स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक।।

क्यों हताश है, निराश है क्यों?

चिन्ता क्यों तुझे घेरे है?

निराश जीवन में अंधियारा क्यों बिखेरे है?

चिंता को चिता पर रख दे, निराशा को रख जूते की नोंक पर!

जाग....! काम, क्रोध, मोह, त्याग!

ज्ञान का सूर्य उदय कर,

निराशा और चिन्ता को विजय कर।

खिल कर प्रकाश दे, जीवन को सदमार्ग दे!

बना रास्ता खुद का और चल उस पर

पथिक अविचल, अडिग, निर्भय होकर!

सारा अंधियारा छट जाएगा,

जीवन सरस बन जायेगा।

निराशा चिन्ता का जब क्षय होगा,

जीवन मे विजय ही विजय होगा..

मार्ग में जब तू चलेगा दुश्मन देख तुझे डरेगा!

ऐसा कुछ कमाल कर जीवन को इंकलाब कर!

आग में तप कर खुद को रौशन अपने आप कर।

गिरने से क्यों डरता है! उठ कर फिर प्रयास कर,

दीपक बन, प्रकाश कर,

दीपक बन,प्रकाश कर!


टैग्स कविता उधव कृष्ण
सम्बंधित खबरें

प्रो. फौजिया अर्शी के मुशायरा कार्यक्रम में शामिल हुईं फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां

फिल्म डायरेक्टर प्रोफेसर फौजिया अर्शी ने एक परंपरागत मुशायरे की श्रृंखला आयोजित करने की पहल की है, जो अपने आप में एक अनोखा प्रयास है।

17-November-2022

घूंघट की हट

हठ करती थी बचपन में मैं, लेने को चुनरी रंग बिरंगी। कहती थी मुझको भी है, घूंघट वाला खेल खेलना बस आज अभी।

28-October-2021

‘क्यों हार गए जीवन का दंगल’               

बेबाक वाचन शैली और तथ्यात्मक पत्रकारिता से बनाई विलक्षण पहचान।

01-May-2021

बड़ी मारक है वक्त की मार...

इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताने का प्रयास किया है कि कोविड-19 ने हमारी दिनचर्या पर किस तरह का प्रतिकूल प्रभाव डाला है

29-July-2020

इसी जद्दोजहद में उम्र छूटती जाती है...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद पुरोहित ने इस कविता के माध्यम से जीवन के सफर को बहुत ही संजीदगी के साथ बयां किया है

23-June-2020


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

13 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

14 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

13 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

14 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

15 hours ago