होम / मीडिया फोरम / ट्विटर ने पत्रकार को भेजा नोटिस, जानिए वजह

ट्विटर ने पत्रकार को भेजा नोटिस, जानिए वजह

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक पत्रकार को नोटिस भेजा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार मुबशिर जैदी को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने नोटिस भेजा है। ट्विटर का कहना है कि जैदी ने पाकिस्तानी कानूनों का उल्लंघन किया है, जिसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया है। मुबशिर जैदी 'डॉन' समाचार चैनल से जुड़े हुए हैं और पाकिस्तान में 'डॉन' के बारे में यह माना जाता है कि वो सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ काम करता है।

दरअसल, जैदी को ये नोटिस पुलिस अधिकारी और एक नेता की हत्या की जांच की मांग करने के लिए मिला है। वो खुद भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर जांच की मांग करना कानूनों का उल्लंघन कैसे हो गया?

पत्रकार जैदी ने खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस अधिकारी ताहिर दावर और मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अली रज़ा आबिदी की हत्या के मामलों की जांच की मांग करने वाले अपने ट्वीट में लिखा था ‘ताहिर दावर मामले की जांच का क्या हुआ? क्या आदिल रजा आबिदी की हत्या की गुत्थी भी कई अन्य मामलों की तरह अनसुलझी रहेगी’?

मुबशिर जैदी का कहना है, ‘आबिदी को 25 दिसंबर को कराची में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। पुलिस अधीक्षक दावर का 26 अक्टूबर को इस्लामाबाद से अपहरण कर लिया गया था और एक महीने बाद अफगानिस्तान से उनका शव मिला। मैंने बस इन मामलों की जांच की मांग की थी,  क्या इसे कानून का उल्लंघन कहा जा सकता है?’

बकौल जैदी, ‘मुझे ट्विटर से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान से मेरे खिलाफ शिकायत मिली है कि मेरा ट्वीट देश के कानून का उल्लंघन है। ट्विटर ने मुझे न तो शिकायतकर्ता के बारे में कुछ बताया है और न ही इस बारे में कि जांच की मांग पाकिस्तानी कानून का उल्लंघन कैसे हो सकती है?’

जैदी शिकायतकर्ता और ट्विटर की प्रतिक्रिया से हैरान हैं। वहीं, इस मामले को पाकिस्तान में बढ़ती मीडिया सेंसरशिप के रूप में भी देखा जा रहा है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तानी कानून के उल्लंघन के नाम पर ट्विटर की तरफ से नोटिस भेजा गया है। हाल ही में ट्विटर ने कनाडा के एक कॉलमनिस्‍ट को भी नोटिस भेजा था। कनै‍डियन कॉल‍मनिस्‍ट एंथोनी फुरे को भेजे नोटिस में कहा गया था कि उन्होंने पाकिस्‍तान का नियम तोड़ा है। फुरे के अनुसार, उन पर पैंगबर मोहम्‍मद के अपमान का आरोप लगा है, जो कि कई सालों पहले का मामला है।


टैग्स पत्रकार नोटिस ट्विटर
सम्बंधित खबरें

नर्मदाप्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला 'हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

28 minutes ago

आईएचसी में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ : मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हेबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

33 minutes ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

23 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago