होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ संपादकों की पैनी नजर से होगा सत्ता के सेमीफाइनल का विश्लेषण...
वरिष्ठ संपादकों की पैनी नजर से होगा सत्ता के सेमीफाइनल का विश्लेषण...
देश में आम चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव इनके लिए बैरोमीटर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश में आम चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव इनके लिए बैरोमीटर हैं। इसी बैरोमीटर को पढ़ने और सत्ता के सेमीफाइनल का विश्लेषण करने के लिए दिल्ली के प्रेस क्लब आफ इंडिया में 17 नवंबर की शाम को देश के जाने माने संपादक और राज्यों की नब्ज पर हाथ रखने वाले पत्रकार जुटेंगे। यह एक ओपन हाउस है, जहां समय सीमा के भीतर हर तरह के विश्लेषण और प्रश्नों का जवाब दिया जाएगा।
‘देश 24 x 7’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन मुद्दों और व्यक्तित्वों को समझने की कोशिश रहेगी जो इन राज्यों को अलग- अलग और एक साथ प्रभावित कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. आरिफ खान करेंगे। वहीं कमर वाहिद नकवी, रामकृपाल सिंह और शेष नारायण सिंह जैसे वरिष्ठ संपादक भी अपनी राय रखेंगे। इनके अलावा मध्य प्रदेश के विंध्य संभाग से जयराम शुक्ल, राजस्थान से प्रकाश भंडारी, दिल्ली से अजीत मंडोला और संतोष कुमार उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ से लौटे देशबंधु के संपादक जयशंकर गुप्त वहां की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे। इस दौरान देश 24x7 के सलाहकार संपादक अरुण कुमार त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पत्रकारिता के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल रहेंगे।
टैग्स पत्रकार