होम / मीडिया फोरम / सत्ता के सेमीफाइनल को लेकर वरिष्ठ संपादकों ने रखा राज्यों की नब्ज पर हाथ

सत्ता के सेमीफाइनल को लेकर वरिष्ठ संपादकों ने रखा राज्यों की नब्ज पर हाथ

देश में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव वर्ष 2019 के आम चुनाव पर क्या...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव वर्ष 2019 के आम चुनाव पर क्या असर डालेंगे, इसी पर चर्चा के लिए 17 नवंबर को देश के जाने-माने संपादक और विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में जुटे। यह एक ओपन हाउस कार्यक्रम था, जहां पर समय सीमा के भीतर विशेषज्ञों ने इन राज्यों की नब्ज पर हाथ रखने के साथ ही हर तरह के विश्लेषण और प्रश्नों का जवाब दिया।  

‘देश 24 x 7’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन मुद्दों और व्यक्तित्वों को समझने की कोशिश की गई, जो इन पांचों राज्यों (राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश) को अलग- अलग और एक साथ प्रभावित कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. आरिफ खान की।

वरिष्ठ पत्रकार कमर वाहिद नकवी का कहना था, ‘मैं इस चर्चा में नहीं जाना चाहता कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा, क्योंकि इसका फैसला तो मतदाता को करना है, लेकिन यह जरूर है कि इन चुनावों का आम चुनाव पर भी काफी असर होगा।’

इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि यदि इन चुनावों में भाजपा पीछे भी रहती है तो भी आम चुनाव में उस पर ज्यादा असर नहीं होगा। उन चुनावों में मोदी अपनी लहर बनाने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि उन्होंने जनमानस के बीच अपनी खास छवि बना रखी है। इसका फायदा भाजपा को आम चुनाव में जरूर मिलेगा। उनका कहना था कि कांग्रेस को चुनाव में काफी मेहनत करनी होगी, साथ ही उसे दूसरों की देखादेखी वैसे ही काम करने की अपनी आदत में बदलाव करना होगा।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कहना था कि मुद्दा यह नहीं है कि चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी, बल्कि आजकल पत्रकार बिरादरी अपनी मूल ड्यूटी यानी सवाल पूछने की आदत भूलती जा रही है। आजकल कोई भी सवाल नहीं उठाता है, जबकि पत्रकार का मुख्य काम ही यही है कि वह सही सवाल उठाएं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से लौटे देशबंधु के संपादक जयशंकर गुप्ता ने वहां की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। राजस्थान से आए प्रकाश भंडारी ने वहां की सरकार की स्थिति से अवगत कराने के साथ ही आम जनता का नजरिया भी लोगों के सामने रखा। इसके अलावा जयराम शुक्ल, पुनीत यादव आदि ने भी विधानसभा चुनावों को लेकर अपना नजरिया लोगों के सामने रखा और उनके सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ-साथ ‘देश 24x7’ के सलाहकार संपादक अरुण कुमार त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पत्रकारिता के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल रहे।


टैग्स पत्रकार
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago