होम / मीडिया फोरम / राष्ट्रीय उद्धमशीलता पुरस्कार की घोषणा, ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय उद्धमशीलता पुरस्कार की घोषणा, ऐसे करें आवेदन
कौशल विकास और उद्धमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा युवाओं को उद्धमशीलता संस्कृति...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कौशल विकास और उद्धमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा युवाओं को उद्धमशीलता संस्कृति के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय उद्धमशीलता पुरस्कार (NEA) 2018 की घोषणा की गई है। 40 वर्ष से कम आयु के युवा उद्धमियों और उनके पारिस्थितिक तंत्र निर्माताओं को उद्धमशीलता विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देने और सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके तहत कुल 43 पुरस्कार दिए जाएंगे।
विजेताओं को एक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपए (उद्धोगों और व्यक्तियों को), तथा दस लाख रुपए (संगठनों/संस्थानों) के दिए जाएंगे। ये पुरस्कार दिसंबर 2018 के अंत में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।
पुरस्कारों के लिए उम्मीदवार का चयन नामांकन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए तीन स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विजेताओं का चयन विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों की जूरी द्वारा किया जाएगा।
पुरस्कारों के लिए नामांकन 12 अक्टूबर 2018 से 11 नवंबर 2018 तक आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए वेबसाइट www.neas.gov.in पर नामांकन किया जा सकता है
टैग्स अवॉर्ड्स कौशल विकास और उद्धमिता मंत्रालय