होम / मीडिया फोरम / ‘MIB’ ने निजी चैनलों से फिर कही ये बात
‘MIB’ ने निजी चैनलों से फिर कही ये बात
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दोहराया है कि देश में जिन निजी टीवी चैनलों के पास खेलों के आयोजनों के प्रसारण अधिकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दोहराया है कि देश में जिन निजी टीवी चैनलों के पास खेलों के आयोजनों के प्रसारण अधिकार हैं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर के खेलों से 45 दिन पूर्व प्रसार भारती को सिग्नल शेयरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी देनी होगी।
2007 के कानून के अनुसार देश के निजी टीवी चैनलों को प्रसार भारती के साथ राष्ट्रीय महत्व के सभी खेल आयोजनों के सिग्नल साझा करने चाहिए। यह भी कहा गया है कि ‘दूरदर्शन’ और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ पर इन आयोजनों के प्रसारण से जो भी ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू आएगा, उसे निजी चैनल और प्रसार भारती के बीच साझा किया जाएगा।
हालांकि, कुछ स्पोर्ट्स चैनलों ने दलील दी है कि कभी-कभी ये अधिकार शॉर्ट नोटिस पर प्राप्त होते हैं और कई बार विभिन्न तकनीकी कारणों से 45 दिनों के नोटिस का पालन करना मुश्किल हो जाता है।
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का यह भी कहना है कि ऐसे भी कई मौके आए हैं, जब प्रसार भारती में किसी भी ऑर्गनाइजेशन को अंतिम रूप देने में काफी देर हो जाती है। ऐसे में निजी चैनलों के साथ ही दूरदर्शन की मार्केटिंग और विज्ञापन की बिक्री पर प्रभाव पड़ेगा।
टैग्स