होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे अमर उजाला के युवा पत्रकार योगेश्वर सिंह...

नहीं रहे अमर उजाला के युवा पत्रकार योगेश्वर सिंह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गोरखपुर में अमर उजाला के पत्रकार योगेश्वर सिंह का सड़क हादसे में बीते गुरुवार देर शाम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

गोरखपुर में अमर उजाला के पत्रकार योगेश्वर सिंह का सड़क हादसे में बीते गुरुवार देर शाम उस समय निधन हो गया, जब घायल अवस्था में योगेश्वर को लखनऊ के सहारा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह 35 वर्ष के थे।

शुक्रवार को गोरखपुर के राप्ती नदी के राजघाट पर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जिंदादिल और मृदुभाषी योगेश्वर को श्रद्धांजलि देने के लिए घाट पर उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता की कहानी बयां कर रही थी।

पत्रकार योगेश्वर सिंह अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन में उप-संपादक के रूप में कार्यरत थे। न्यू महेवा कॉलोनी निवासी योगेश्वर सिंह 16 सितंबर की रात ड्यूटी के बाद 'अमर उजाला' ऑफिस से घर के लिए निकले थे। रात 12 बजे के करीब माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास एक वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में योगेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

आपरेशन के बाद से उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ था, लेकिन गुरुवार की सुबह स्थिति अचानक बिगड़ गई। रात आठ बजे के करीब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर सुनने के बाद से मीडिया जगत में मायूसी छा गई।

बहुत ही कम समय में अपनी लेखनी से पत्रकारिता जगत में अमिट छाप छोडऩे वाले योगेश्वर अपने हंसमुख स्वभाव के चलते सबके प्रिय थे।

उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को जब न्यू महेवा कॉलोनी स्थित आवास पर लाया गया, तो पहले वैदिक औपचारिकता पूरी की गई, उसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोग शव को लेकर राजघाट पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

घाट पर श्रद्धांजलि देने वालों में सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, बसपा नेता राजेश पांडेय, स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य संतोष रावत, सीओ कैंट ए. मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव आदि शामिल रहे।

पत्रकार योगेश्वर सिंह को शहर में विभिन्न संगठनों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को सेंट एंड्रयूज कालेज में आयोजित फुटबाल मैच स्थगित कर दिया गया। भाजपा कार्यालय में हुई शोकसभा में नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

योगेश्वर ने खेल पत्रकार के रूप में अपना अलग मुकाम हासिल किया था। दो भाइयों में योगेश्वर छोटे थे। वो अपने पीछे पत्‍‌नी, माता-पिता और भैया-भाभी को छोड़ गए हैं। उनकी शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

3 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

3 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

10 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

10 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago