होम / मीडिया फोरम / इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजी गईं TV एंकर प्रिया राज
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजी गईं TV एंकर प्रिया राज
मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए ‘सहारा समय’ की एंकर प्रिया राज को साल के सबसे प्रतिष्ठित...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘सहारा समय’ की एंकर प्रिया राज को साल के सबसे प्रतिष्ठित लॉर्ड वेडेन पॉवेल नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। द स्काउट एंड गाइड ऑर्गनाइजेशन की ओर से शुक्रवार को नई दिल्ली में संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में आयोजित एक समारोह में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में कम उम्र में एक मुक़ाम हासिल करने के लिए प्रिया राज को ये अवॉर्ड दिया गया है।
गौरतलब है कि ऑर्गनाइजेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष 22 फ़रवरी को वर्ल्ड स्काउट डे का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। प्रिया राज करीब दो साल से सहारा समय में बतौर एंकर काम कर रही हैं। इससे पहले वह ‘हिंदी ख़बर’, ‘अमर उजाला’ और ‘न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया’ के साथ भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स एंकर प्रिया राज सहारा समय