होम / मीडिया फोरम / ‘नेशनल हेराल्ड’ को करारा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की ये अपील...
‘नेशनल हेराल्ड’ को करारा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की ये अपील...
‘नेशनल हेराल्ड’ (National Herald) मामले में कांग्रेस को दिल्ली हाई कोर्ट से करारा झटका...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘नेशनल हेराल्ड’ (National Herald) मामले में कांग्रेस को दिल्ली हाई कोर्ट से करारा झटका लगा है। दरअसल, अंग्रेजी अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ के स्वामित्व वाली कंपनी ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) ने हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश के बाद डबल बेंच से सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा था, जिसे देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है।
कोर्ट के आदेश के बाद एजेएल को अब 56 साल पुराने हेराल्ड हाउस को खाली करना होगा। हालांकि सूत्रों के अनुसार एजेएल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकती है।
हाई कोर्ट ने अपने आदेश में एलएनडीओ की तरफ से हेराल्ड हाउस को खाली करने के पिछले साल 31 अक्टूबर में भेजे गए नोटिस को सही ठहराया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अखबार को छापने के लिए लीज पर दी गई जमीन का सही इस्तेमाल नहीं किया गया। फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय देने से भी मना कर दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने भी ‘एजेएल’ को हेराल्ड हाउस को खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद ‘एजेएल’ ने डबल बेंच के सामने अपील लगाई थी। ‘एजेएल’ ने आदेश के बाद कोर्ट से आगे सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन हाई कोर्ट ने वो समय देने से भी इनकार कर दिया है।
टैग्स नेशनल हेराल्ड हेराल्ड हाउस एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड