होम / मीडिया फोरम / ISQAA चैंपियंस लीग में मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
ISQAA चैंपियंस लीग में मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जल्द ही चैंपियंस लीग...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
द्वितीय स्वः आरजे कपूर मेमोरियल ISQAA CHAMPIONS LEAGUE 2019 का आयोजन 12 अप्रैल को आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। टूर्नामेंट के अध्यक्ष धीरज कपूर और संयोजक मोहम्मद सद्दीक/इंद्रराज ने बताया कि इस साल टूर्नामेंट में 12 टीमों को भाग लेने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में 32 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर/वेटरंस खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। टूर्नामेंट में कई आकर्षक पुरस्कर दिए जाएंगे। जो वेटरन टीम इस टूर्नामेंट में शामिल होना चाहती है,वह मोहम्मद सद्दीक से मोबाइल नंबर 9358061861 और इंद्रराज से 9917304009 पर संपर्क कर सकती है।
इस संबंध में आयोजित बैठक में मोहम्मद सद्दीक, इंद्रराज, मनप्रीत सिंह, राकेश बंसल, पवन अवस्थी, कमल कपूर, शैलेन्द्र राठौर, जीतेन्द्र शर्मा, फिरोज खां, हरीश और शिवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
टैग्स प्रतियोगिता