होम / मीडिया फोरम / पढ़िए, TV दुनिया के बाहर कैसे ‘Zee News’ पर भारी पड़ा ‘Aaj Tak’
पढ़िए, TV दुनिया के बाहर कैसे ‘Zee News’ पर भारी पड़ा ‘Aaj Tak’
हेडिंग पढ़ने से शायद आपकी सोच का दायरा टीवी रेटिंग के इर्द-गिर्द घूमने लग जाए। लेकिन यहां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हेडिंग पढ़ने से शायद आपकी सोच का दायरा टीवी रेटिंग के इर्द-गिर्द घूमने लग जाए। लेकिन यहां ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, यह खबर टीवी दुनिया से बाहर क्रिकेट से जुड़ी है। बता दें कि यमुना खेल परिसर में इंडियन मीडिया वेलफेयर द्वारा यमुना ट्रॉफी के तहत सीपी सिंह मीडिया कप का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ‘आजतक’ एकादश (Aaj Tak) और ‘जी न्यूज’ एकादश (Zee News) के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जहां ‘जी न्यूज’ एकादश को हार का सामना करना पड़ा और ‘आजतक’ एकादश ने सेमिफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
‘आजतक’ एकादश के कप्तान मनोज और ‘जी न्यूज’ एकादश के कप्तान हेमंत के बीच मुख्य अतिथि मनोज मलिक नें टॉस कराकर मैच की शुरुआत की। ‘आजतक’ नें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए, जबकि ‘जी न्यूज’ की टीम 134 रन पर ही सिमट गई। शुरुआत में ‘जी न्यूज’ की टीम नें काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ‘आजतक’ की टीम नें जबरदस्त फिल्डिंग का परिचय देते हुए ये जीत अपने नाम कर ली।
'लवली पब्लिक स्कूल’ (LPS) के निदेशक मनोज मलिक नें कहा की यमुना ट्रॉफी एक अच्छा प्रयास है जिससे लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सकता है और आपस में संबंध भी अच्छे होते हैं। यहां स्कूली बच्चों में पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जोकि काफी सराहनीय है।
गौरतलब है कि यमुना ट्रॉफी पिछले 4 साल से आयोजित की जा रही है। यमुना ट्रॉफी का आयोजन इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना द्वारा किया जाता है। पत्रकार कुंवर सीपी सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए इस बार यमुना ट्रॉफी के मीडिया कप का नाम बदलकर सीपी सिंह मीडिया कप कर दिया गया है।
टैग्स आजतक जी न्यूज क्रिकेट