होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे जाने-माने पत्रकार और लेखक अनिल धारकर
नहीं रहे जाने-माने पत्रकार और लेखक अनिल धारकर
जाने-माने पत्रकार और लेखक अनिल धारकर (Anil Dharker) का निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जाने-माने पत्रकार और लेखक अनिल धारकर (Anil Dharker) का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धारकर की कुछ समय पहले ही बाईपास सर्जरी हुई थी।
धारकर हर साल मुंबई में नवंबर में होने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’ (International Literary Festival) के फाउंडर और डायरेक्टर थे। वह ‘लिटरेचर लाइव’ (Literature Live) के संस्थापक और निदेशक भी थे।
धारकर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में Pheroze Kadianavala & Associates में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर कार्य किया था। इसके बाद उन्होंने सिनेमा पर लिखना शुरू कर दिया।
धारकर तमाम पब्लिकेशंस जैसे- ‘डेबोनेयर’ (Debonair), ‘मिड-डे’ (Mid-day), ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India) और ‘द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ (The Illustrated Weekly of India) के एडिटर रहे। वह फिल्म सेंसर बोर्ड के एडवाइजरी बोर्ड में भी शामिल रहे।
टैग्स पत्रकार निधन जर्नलिस्ट मिड-डे अनिल धारकर लिटरेचर फेस्टिवल्स