होम / मीडिया फोरम / यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नवनियुक्त पत्रकारों को दी ये सलाह

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नवनियुक्त पत्रकारों को दी ये सलाह

दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की गई 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से 12 अगस्त 2024 को पर्दा उठ गया। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

सुबह दस बजे से मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल था। इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के दौरान उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉ. अनुराग बत्रा द्वारा आयोजित हिंदी पत्रकारिता जगता का यह बहुत ही प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, भले ही इस कार्यक्रम ने तीन वर्ष पूरे किए हों। लेकिन इस कार्यक्रम का इंतजार हमारे साथी बड़े ही तन्मयता के साथ करते हैं। सामन्यत: प्रतिदिन आठ-दस कार्यक्रमों में जाना का अवसर प्राप्त होता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने का शायद ही कभी अवसर मिला हो और यह दूसरी बार मिला है, क्योंकि जो दूसरों की खबरें करते हों और उनके बीच कुछ कहने का सौभाग्य मिले इससे अच्छा क्या होगा। नए पत्रकार साथियों से कहना चाहूंगा कि बहुत ही चुनौती भरा प्रोफेशन है ये। आईएएस के विद्यार्थी से ये उम्मीद की जाती है कि उन्हें इंटरव्यू में सभी तरह की जानकारी होगी। ऐसे ही आपसे भी उम्मीद की जाती है कि आपको भी सबकुछ याद होगा। कोई फील्ड ऐसी नहीं है, जो आपको पता न हो। सबकुछ आपको पता होना चाहिए। क्योंकि आपने ऐसी विधा में कदम रखा हैं, जहां सम्मान तो बहुत है, लेकिन मेहनत भी बहुत है। प्रतिक्षण आपको अलर्ट रहना है।   

उन्होंने कहा कि जिस प्रोफेशन में मैं हूं। मैं कभी-कभी तुलना करता हूं कि हम जो सामाजिक जीवन में चढ़ते आज यहां तक पहुंचे हैं। लोग ये तो पाते हैं कि हम आज डिप्टी सीएम हैं उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के, लेकिन आप हमारी यात्रा यदि देखेंगे तो पाएंगे कि हमारी यह यात्रा चीटी से भी धीमी है। आज हिन्दुस्तान के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर, इंडियन न्यूजपेपर सोासायटी के चेरमैन राकेश शर्मा व माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश जी जैसे लोगों ने अपने सफर के दौरान जितने संकट झेले होंगे, देखें होंगे, उतने संकट आज के किसी नवयुवा पत्रकार को देखना नहीं पड़ेगा, क्योंकि आपके लिए ढ़ेर सारी व्यवस्थाएं हाथ में तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज से बीस-तीस साल पहले जब कोई राइट-अप हम लिखने जाते हैं, तो हमें इसके लिए पुस्तकालय जाना पड़ता था। वहां पढ़ने के लिए किताबें पलटनी पड़ती थीं और तब जाकर हम उस राइट-अप को लिख पाते थे। जबकि अब गूगल पर स्टोरी डालते ही तुरंत ही हमें स्टोरी की पूरी जानकारी मिल जाती है। लेकिन इसमें एक गड़बड़  है कि गूगल के पास अपना कोई प्रोडक्शन यूनिट नहीं है। वह तो वही जानकारी देता है, जो आप सबने उस पर डाला है। आप ही के संकलित कंटेंट को ही वह आप तक पहुंचा रहा है। इसलिए उसमें से अच्छा कंटेंट ही हमको लेना होगा। 


टैग्स समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40 ब्रजेश पाठक
सम्बंधित खबरें

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

22 hours ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

1 day ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

3 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

4 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

4 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

20 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

21 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

20 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

21 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

22 hours ago