होम / मीडिया फोरम / ‘टाइम्स नाउ’ की महिला अधिकारी का शातिराना अंदाज में फोन उड़ाकर ले गए बदमाश

‘टाइम्स नाउ’ की महिला अधिकारी का शातिराना अंदाज में फोन उड़ाकर ले गए बदमाश

घर से नोएडा फिल्म सिटी की ओर जा रही थीं टाइम्स नाउ की जीएम (एचआर) वांछा गर्ग, पर्थला चौक के पास दो मई को हुई वारदात

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

ग्रेटर नोएडा में दो बदमाशों ने शातिराना अंदाज में अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) की महिला अधिकारी को चोरी का शिकार बना लिया और उनकी कार से महंगा मोबाइल फोन उठाकर ले गए। यह वारदात दो मई को ग्रेटर नोएडा में पर्थला चौक के पास उस समय हुई, जब पीड़ित महिला अधिकारी अपने घर से फिल्म सिटी जा रही थीं। महिला अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनके साथ कुछ और बड़ी वारदात भी हो सकती थी। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है और न ही उनका फोन बरामद हुआ है।

बता दें कि पीड़ित महिला का नाम वांछा गर्ग है और वह ‘टाइम्स नाउ’ में महाप्रबंधक (एचआर) के पद पर कार्यरत हैं। समाचार4मीडिया से बातचीत में वांछा गर्ग ने बताया कि दो मई को सुबह करीब दस बजे वह ग्रेटर नोएडा स्थित एक मूर्ति से फिल्म सिटी की ओर जा रही थीं। इस दौरान पर्थला चौक के निकट उनकी कार जाम में फंस गई।

वांछा गर्ग के अनुसार, ‘इसी बीच एक व्यक्ति मेरे पास आकर चिल्लाने लगा कि मैंने उसे टक्कर मारी है और उसने मुझसे कार का शीशा नीचे करने के लिए कहा। हालांकि, मैंने किसी को टक्कर नहीं मारी थी, इसलिए मैंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि मेरी कार के पिछले पहिये के नीचे एक बच्चा आ गया है और वह मुझसे कार का शीशा नीचे करने के लिए जोर देने लगा। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति वहां आ गया और मेरी कार के शीशे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया, जिससे मैं डर गई।’

वांछा गर्ग का कहना है, ‘यह सोच कर कि हो सकता है कि मैंने उनके बच्चे को चोट पहुंचा दी हो, मैंने उसकी बात सुनने के लिए जैसे ही कार का शीशा नीचे किए, उस आदमी ने अपना हाथ कार में अंदर घुसा दिया और दर्द होने का नाटक करने लगा। इसके बाद मैंने शीशा थोड़ा नीचे कर दिया, ताकि वह अपना हाथ निकाल सके, लेकिन अपना हाथ निकालने के बजाय उसने कार का दरवाजा खोल दिया। इस बीच बदमाश का दूसरा साथी कार का दरवाजा पीटने लगा। मैं काफी घबरा गई थी और अभी स्थिति को पूरी तरह समझने की कोशिश कर रही थी, तभी दोनों बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद मुझे पता चला कि वह मेरा आईफोन उठाकर ले गए हैं।’

वांछा गर्ग का कहना है कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने वहां मौजूद सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि वह लंबे समय से काम ही नहीं कर रहे हैं। वांछा गर्ग के अनुसार, बदमाश उनका अपहरण कर सकते थे अथवा हत्या भी कर सकते थे।

वांछा गर्ग ने यह भी बताया कि दो मई को हुई इस वारदात के बाद पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। इसके साथ ही जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन को लेकर पुलिस को कुछ क्लू भी दिए तो भी पुलिस उनका फोन तक बरामद नहीं कर पाई है।

इसके अलावा वांछा गर्ग का यह भी कहना है कि उन्होंने अपने फाइंडमाई ऐप के माध्यम से पाया कि घटना के अगले दिन उनका फोन मेरठ में चालू हो गया था। यह बात उन्होंने पुलिस को बताई तो पुलिस का कहना था कि वे फोन के दोबारा चालू होने का इंतजार कर रहे हैं और वे नए नंबर के साथ इसके दोबारा इस्तेमाल होने का इंतजार करेंगे।

वांछा गर्ग के अनुसार, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि हम उस समयसीमा और सीसीटीवी फुटेज की जांच क्यों नहीं कर रहे हैं, जहां पर मेरा फोन इस्तेमाल किया गया था। उस चीज का इंतजार क्यों करना जो शायद कभी हो ही न। क्यों न मेरठ की फुटेज की तलाश की जाए जहां मेरा फोन चालू था।’


टैग्स लूटपाट टाइम्स नाउ अपराध क्राइम जीएम जनरल मैनेजर महाप्रबंधक वांछा गर्ग
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 day ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago