होम / मीडिया फोरम / रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर हमला, श्रीलंकाई सैनिकों के एक समूह पर लगा आरोप
रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर हमला, श्रीलंकाई सैनिकों के एक समूह पर लगा आरोप
एक तमिल पत्रकार पर श्रीलंकाई सैनिकों के एक समूह द्वारा बेरहमी से हमला करने का आरोप लगा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
एक तमिल पत्रकार पर श्रीलंकाई सैनिकों के एक समूह द्वारा बेरहमी से हमला करने का आरोप लगा है। पत्रकार 2009 में सरकारी सैनिकों के साथ लिट्टे की अंतिम लड़ाई में मारे गए श्रीलंकाई तमिलों के स्मरणोत्सव की खबर संकलित करने की कोशिश कर रहे थे।
मीडिया मंत्री दुल्लास अल्हापेरुमा को लिखे एक ईमेल में, ‘द फेडरेशन ऑफ मीडिया एम्प्लॉइज ट्रेड यूनियंस’ (एफएमईटीयू) ने कहा कि 28 नवंबर को हुए कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे पत्रकार विश्वलिंगम विश्वचंद्रन पर बेरहमी से हमला किया गया। यूनियंस के मुताबिक, उन पर उस समय कंटीले तार में लिपटे ताड़ के डंडे से बर्बर हमला किया गया, जब वह मुल्लीवैक्कला बोर्ड की फोटो खींच रहे थे।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन ने चश्मदीदों के हवाले से कहा कि हमला मौके पर तैनात सैनिकों के एक समूह ने किया। फिलहाल मुल्लातीवु पुलिस ने मामले में तीन सैनिकों को गिरफ्तार किया है।
श्रीलंका के उत्तर में स्थित मुल्लातीवु लिट्टे का गढ़ था। सुरक्षा प्रतिष्ठान युद्ध क्षेत्र में तमिलों को मृतकों के स्मृति समारोह में शामिल नहीं की अनुमति नहीं देती, जो 2009 में सेना द्वारा कुचले जाने से पहले लिट्टे के वीर सप्ताह समारोह में शामिल थे।
टैग्स पत्रकार हमला तमिल श्रीलंकाई सैनिक