होम / मीडिया फोरम / तालिबानी एक पत्रकार की घरों में जाकर कर रहे हैं तलाशी, रिश्तेदारों को बनाया निशाना

तालिबानी एक पत्रकार की घरों में जाकर कर रहे हैं तलाशी, रिश्तेदारों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान में तालिबान के लड़ाके डॉयचे वेले के एक पत्रकार की घर-घर जाकर तलाशी कर रहे हैं। इस तलाशी के दौरान पत्रकार के एक परिजन की हत्या कर दी गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अफगानिस्तान में तालिबान के लड़ाके डॉयचे वेले के एक पत्रकार की घर-घर जाकर तलाशी कर रहे हैं। इस तलाशी के दौरान पत्रकार के एक परिजन की हत्या कर दी गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

बता दें कि यह पत्रकार अब जर्मनी में काम करते हैं। पत्रकार के अन्य रिश्तेदार आखिरी पलों में तालिबान से बच निकलने में कामयाब रहे और अब इधर-उधर छिपे हुए हैं।

डॉयचे वेले के महानिदेशक पीटर लिंबोर्ग ने इस हत्या की कड़ी निंदा की और जर्मनी की सरकार से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। लिंबोर्ग ने एक बयान जारी कर कहा, ‘ तालिबान द्वारा हमारे संपादक के एक करीबी रिश्तेदार की हत्या दुखद है। ये घटना बताती है कि अफगानिस्तान में हमारे कर्मचारी और उनके परिवार कितने गंभीर खतरे में हैं। यह जाहिर है कि तालिबान संगठित तौर पर काबुल और अन्य प्रांतों में पत्रकारों को तलाश रहे हैं। तालिबान ने डॉयचे वेले के कम से कम तीन पत्रकारों के घरों की तलाशी ली है। माना जाता है कि एक निजी चैनल गरगश्त टीवी के नेमातुल्लाह हेमात को अगवा कर लिया गया है।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, निजी रेडियो स्टेशन पाक्तिया गाग के प्रमुख तूफान उमर को तालिबान ने गोली मार दी। एक अनुवादक अमदादुल्लाह हमदर्द को दो व्यक्तियों ने, जो संभवतया तालिबान थे, 2 अगस्त जलालाबाद में गोली मार दी थी। हमदर्द जर्मनी के अखबार डि त्साइट के लिए नियमित रूप से लिखते थे। पिछले महीने भारत के एक जानेमाने फोटो-पत्रकार पुलित्जर पुरस्कार जीत चुके दानिश सिद्दीकी का कंधार में कत्ल हो गया था।

पत्रकारों की मदद की अपील के लिए डॉयचे वेले ने फेडरल एसोसिशएन ऑफ जर्मन न्यूजपेपर पब्लिशर्स (BDZV), डि त्साइट, डेर श्पीगल, डीपीए, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स और अन्य कई मीडिया संस्थानों के साथ मिलकर एक खुला पत्र लिखा है जिसमें जर्मन सरकार से अफगान कर्मचारियों के लिए एक आपातकालीन वीजा स्थापित करने की मांग की गई है। 

पश्चिमी मीडिया के लिए काम करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों को शिकार बनाया जा रहा है, इसलिए जर्मन पत्रकार संघ (DJV) ने भी जर्मनी की सरकार से इस बारे में त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है। संघ के अध्यक्ष फ्रांक उबेराल ने कहा, ‘जब हमारे सहयोगियों को यातनाएं दी जा रही हैं और कत्ल किया जा रहा है, तब जर्मन सरकार को सिर्फ देखते नहीं रहना चाहिए।

उबेराल ने कहा कि इस वक्त इन पत्रकारों को बचाना और उन्हें शरण देना जर्मनी के लिए अत्यावश्यक है। काबुल पर नियंत्रण करने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भरोसा दिलाया था कि मीडिया और महिलाओं को काम करने की आजादी दी जाएगी। मुजाहिद ने कहा था, 'मैं आपको फिर याद दिला दूं कि हम सभी को माफ कर रहे हैं क्योंकि यह अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है। जो भी हमारा विरोध कर रहा था, उसे माफ कर दिया गया है।' लेकिन तालिबान ने जल्दी ही दिखा दिया है कि इन दावों में कितना दम था। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स संगठन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषध से आग्रह किया है कि अफगानिस्तान में पत्रकारों की स्थिति पर चर्चा के लिए एक अनौपचारिक सत्र आयोजित किया जाए।।


टैग्स रिपोर्टर पत्रकार मीडिया
सम्बंधित खबरें

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

15 hours ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

1 day ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

3 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

3 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

3 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

13 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

14 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

13 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

14 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

15 hours ago