होम / मीडिया फोरम / इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे गए ‘जी हिन्दुस्तान’ के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह
इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजे गए ‘जी हिन्दुस्तान’ के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 218वीं जयंती पर रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जी हिन्दुस्तान’ के मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह को दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 218वीं जयंती पर रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा।
शमशेर सिंह ने इस कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए लिखा है, ‘अब और मेहनत करूँगा। ना थकूँगा ना हीं रुकूंगा।’
अब और मेहनत करूँगा। ना थकूँगा ना हीं रुकूँगा। @myogioffice @myogioffice Thanks to All. #Awards pic.twitter.com/usgmbfUIZO
— SHAMSHER SINGH (@ShamsherSLive) August 24, 2022
बता दें कि शमशेर सिंह को अब तक प्रतिष्ठित 'रामनाथ गोयनका' (Ramnath Goenka) अवॉर्ड समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बेस्ट टॉक शो (हिंदी) के लिए इसी साल जून में उन्हें एनटी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
टैग्स जी हिन्दुस्तान पत्रकार मीडिया योगी आदित्यनाथ शमशेर सिंह सीएम योगी दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड