होम / मीडिया फोरम / कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ पत्रकार नहीं जीत सके जिंदगी की जंग
कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ पत्रकार नहीं जीत सके जिंदगी की जंग
कन्नड़ अखबार से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सोमशेखर यादवट्टी की बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कन्नड़ अखबार से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सोमशेखर यादवट्टी की बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई। वे 49 साल के थे। इस बात की जानकारी पारिवारिक सदस्यों ने रविवार को दी।
बताया जा रहा है कि उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद शनिवार को एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बाद में रात में उनका निधन हो गया।
पत्रकार के निधन पर शोक जताते हुए, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने यादवट्टी को ‘सरल, मृदुभाषी और सज्जन व्यक्ति' करार दिया और कहा कि उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग से छाप छोड़ी।
टैग्स सोमशेखर यादवट्टी