होम / मीडिया फोरम / एक ही दिन दो वरिष्ठ पत्रकारो का दुनिया से जाना दे गया दर्द, पत्रकार जगत में शोक

एक ही दिन दो वरिष्ठ पत्रकारो का दुनिया से जाना दे गया दर्द, पत्रकार जगत में शोक

राजस्थान के पत्रकार जगत के लिए मंगलवार 2 मार्च 2021 का दिन बहुत ही दुखद भरा रहा। इसकी वजह है दो वरिष्ठ पत्रकारों का एक ही दिन दुनिया से रुखसत हो जाना।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

राजस्थान के पत्रकार जगत के लिए मंगलवार 2 मार्च 2021 का दिन बहुत ही दुखद भरा रहा। इसकी वजह है दो वरिष्ठ पत्रकारों का एक ही दिन दुनिया से रुखसत हो जाना। लंबे समय से कोरोना से जंग लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार संजय बोहरा और खेल पत्रकारिता के चेहरे रहे वरिष्ठ पत्रकार नन्हे खान का निधन हो गया है।

वरिष्ठ पत्रकार संजय बोहरा का पिछले 15 दिनों से कोविड डेडिकेटेड राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में उपचार चल रहा था। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन मंगलवार सुबह उनकी अंतिम दुखद की खबर सामने आई, जिसके बाद पत्रकार जगत में शोक की लहर है। दुर्गापुरा मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, कई नेताओं के साथ पत्रकारों ने उन्हें श्रदांजलि दी।

बोहरा बीबीसी, हिन्दुस्तान टाइम्स, एशियन ऐज, डीएनए, भास्कर व पत्रिका से जुड़े रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्री है।

वहीं, क्रिकेट के पूर्व सचिव और खेल पत्रकारिता का जाना-माना चेहरा नन्हे खान भी जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने हौसला तो रखा, लेकिन उससे पूरी तरह से उभर नहीं सके। नन्हे भाई नाम से विख्यात रहे खान जेडीसीए के 30 साल टूर्नामेंट के सचिव भी रहे थे। नन्हे खान का दुनिया से यूं रुखसत हो जाना हर किसी को खल रहा है।  

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार संजय बोहरा व खेल पत्रकार नन्हे खान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह बिछोह सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

 


टैग्स वरिष्ठ पत्रकार संजय बोहरा नन्हें खान
सम्बंधित खबरें

पत्रिका समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के 42वें राज्य स्तरीय अलंकरणों की घोषणा की। भुवनेश जैन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट प्रतिभाओं को 15 मार्च को सिटी पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।

6 hours ago

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

17 hours ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

3 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

3 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

3 days ago


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

4 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

4 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

3 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

5 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

6 hours ago