होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित
देश के जाने-माने पत्रकार और दैनिक जागरण में बिहार के स्टेट हेड रहे शैलेंद्र दीक्षित का निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के जाने-माने पत्रकार और दैनिक जागरण में बिहार के स्टेट हेड रहे शैलेंद्र दीक्षित का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे कानपुर स्थित अपने निज निवास पर आखिरी सांस ली। उनकी अंत्येष्टि 22 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे भगवतदास घाट पर होगी।
शैलेंद्र दीक्षित ‘आज’ अखबार में लंबे समय तक संपादक रहे, फिर दैनिक जागरण, बिहार में लंबे समय तक संपादक रहे और यहीं से रिटायर भी हुए। सत्तर-अस्सी के दशक में पत्रकारिता शुरू करने वाले शैलेंद्र दीक्षित ने रिटायर होने के बाद पहले बिहार और फिर यूपी में डिजिटल वेंचर ‘बिफोर प्रिंट’ (Before Print) भी लॉन्च किया था।
कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे शैलेंद्र दीक्षित के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। शैलेंद्र दीक्षित के निधन पर तमाम पत्रकारों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
टैग्स निधन श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन शैलेंद्र दीक्षित