होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार सतीश जुगरान
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार सतीश जुगरान
वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज एजेंसी ‘भाषा’ के पूर्व विशेष संवाददाता सतीश जुगरान का शुक्रवार तड़के निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज एजेंसी ‘भाषा’ के पूर्व विशेष संवाददाता सतीश जुगरान का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका निधन गुरुग्राम में उनके छोटे पुत्र के निवास पर हुआ। उनका बड़ा पुत्र स्वीडन में रह रहा है और उसके यहां आने पर जुगरान का अंतिम संस्कार 16 अक्टूबर को किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री है।
जुगरान 'भाषा' के विशेष संवाददाता के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने न्यूज एजेंसी के लिए गृह एवं रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों को कवर किया। इससे पहले वह समाचार भारती और समाचार संवाद एजेंसियों में भी काम कर चके थे।
सेवानिवृत्त होने के बाद भी जुगरान काफी सक्रिय थे और रेडियो के लिए संसद समीक्षा व विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए स्वतंत्र लेखन करते थे। हंसमुख स्वभाव के जुगरान का मित्रता दायरा काफी विस्तृत था।
टैग्स पत्रकार सतीश जुगरान