होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार एस. रंगामोनी
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार एस. रंगामोनी
वरिष्ठ पत्रकार और ‘द हिंदू’ के पूर्व डिप्युटी एडिटर एस. रंगामोनी (S. Rangamony) का शनिवार तड़के पुणे में निधन हो गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘द हिंदू’ के पूर्व डिप्युटी एडिटर एस. रंगामोनी (S. Rangamony) का शनिवार तड़के पुणे में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
रंगमोनी 1971 में कोझीकोड में अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के साथ जुड़े। बाद में वे कोच्चि के ब्यूरो चीफ बने। 1998 में वे तिरुवनंतपुरम ब्यूरो से डिप्टी एडिटर के तौर पर सेवानिवृत्त हुए।
सेवानिवृत्ति के बाद से ही वे कोच्चि में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी राजलक्ष्मी, पुत्र श्रीराम और पुत्री सविता है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया।
टैग्स वरिष्ठ पत्रकार एस रंगामोनी