होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार के. अमरनाथ
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार के. अमरनाथ
कई तेलुगु पब्लिकेशंस और न्यूज चैनल्स में अपनी रिपोर्ट से अलग पहचान बना चुके वरिष्ठ पत्रकार के. अमरनाथ का मंगलवार को हैदराबाद में COVID-19 की वजह से निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कई तेलुगु पब्लिकेशंस और न्यूज चैनल्स में अपनी रिपोर्ट से अलग पहचान बना चुके वरिष्ठ पत्रकार के. अमरनाथ का मंगलवार को हैदराबाद में COVID-19 की वजह से निधन हो गया। वे 69 साल के थे। इस बीमारी के इलाज के लिए उन्हें 10 दिन पहले शहर के निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पत्रकारिता में उन्हें 40 वर्षों का अनुभव था। इस दौरान, अमरनाथ ने तेलुगु दैनिक ‘आंध्रभूमि’ में लंबे समय तक काम किया। इसके अलावा अन्य तेलुगु व नेशनल पब्लिकेशंस में भी अपना योगदान दिया।
अपने करियर के दौरान, अमरनाथ ने यूनाइटेड आंध्र प्रदेश यूनियन फॉर वर्किंग जर्नलिस्ट्स (APUWJ) और इंडियन यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (UJI) में विभिन्न पदों पर काम किया। वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) के सदस्य भी थे।
वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यु पर हैदराबाद प्रेस क्लब और अन्य जर्नलिस्ट एसोसिएशंस ने शोक व्यक्त किया। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ईटेला राजेंद्र, आईटी मंत्री के.टी. रामा राव और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सहित कई विधायकों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
टैग्स हैदराबाद वरिष्ठ पत्रकार कोविड-19 के. अमरनाथ