होम / मीडिया फोरम / ‘कुछ लव जैसा’ लेकर आईं वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन
‘कुछ लव जैसा’ लेकर आईं वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन
10 एपिसोड में दोस्ती और प्यार की खट्टी-मीठी दास्तान है यह ऑडियो स्टोरी, जिसे ‘स्टोरीटेल’ प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
लेखिका व वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन की ऑडियो स्टोरी ‘कुछ लव जैसा’ (Kuch Love Jaisa) लॉन्च हो गई है। शुक्रवार को लॉन्च हुई यह स्टोरी 10 एपिसोड में है और ‘स्टोरीटेल’ (Storytel) प्लेटफॉर्म पर सुनी जा सकती है। इस ऑडियो सीरीज की पब्लिशर प्रियम्बदा रस्तोगी हैं।
इस स्टोरी के अनुसार, छोटे शहर की 25 वर्षीय नैना बेहद खुशमिजाज और सपनों की दुनिया में रहने वाली लड़की है। वह मुंबई की एक विज्ञापन एजेंसी में बतौर कॉपीराइटर काम करती है। परिवार के दबाव में आकर वह अपने बचपन के दोस्त अश्विन के साथ सगाई तो कर लेती है, लेकिन इस रिश्ते से पूरी तरह खुश नहीं है।
अचानक एक दिन नैना की मुलाकात बॉलीवुड के अपकमिंग सिंगर और कॉलेज के साथी नीरज से होती है। उससे मिलकर नैना को लगता है कि नीरज ही है उसका ड्रीम ब्वाय। उसे सीरियस और केयरिंग अश्विन के बजाय रोमांटिक, एंडवेचरस और अनप्रेडिक्टिबल नीरज अपनी ओर आकर्षित करता है। नीरज को भी नैना पसंद आती है और वह उसके सपनों में रंग भरने का वादा करता है।
नैना अश्विन से ब्रेकअप कर नीरज के साथ लिवइन में रहने लगती है। नैना के इस फैसले से उसकी मां और दोस्तों समेत कोई खुश नहीं है। क्या नैना के सपने पूरे हो पाएंगे? रूमानी, जिंदादिल नैना क्या अपने लिए सही निर्णय ले पाएगी? जिसे वह प्यार समझ रही है, वो है क्या? लव या कुछ लव जैसा? नैना की इस रोचक कहानी को जानने के लिए जयंती रंगनाथन द्वारा लिखित ‘ कुछ लव जैसा’ ‘ स्टोरीटेल’ ऑडियो पर सुन सकते हैं।
इस सीरीज को सुनने के लिए ‘स्टोरीटेल’ का ऐप डाउनलोड करना होगा। दस एपिसोड की यह सीरीज प्यार और दोस्ती के खट्टे-मीठे रिश्तों की दास्तान है। इस ऑडियो स्टोरी को सुनने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स जयंती रंगनाथन कुछ लव जैसा ऑडियो सीरीज